लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने कार्ड लेन-देन सुरक्षित करने के लिये टोकन व्यवस्था दायरे में लैपटॉप, डेस्कटॉप को शामिल किया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 23:24 IST

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को भुगतान प्रणाली की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के इरादे से टोकन व्यवस्था के दायरे में लैपटॉप, डेस्कटॉप, हाथ घड़ी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित उत्पादों आदि को शामिल किया। टोकन व्यवस्था (टोकनाइजेशन) का मकसद भुगतान प्रणाली की सुरक्षा को और मजबूत बनाना है। इस व्यवस्था के तहत वास्तविक कार्ड ब्योरा के बजाए अनूठा वैकल्पिक कोड ब्योरा सृजित होता है, जिसे टोकन कहा जाता है। यह कार्ड, टोकन अनुरोधकर्ता तथा चिन्हित उपकरणों के मेल वाला टोकन होता है। इससे पहले, आरबीआई ने कार्डधारक के मोबाइल फोन और टैबलेट पर टोकन व्यवस्था की अनुमति दी थी। इसके तहत लेन-देन के लिये एक वैकल्पिक कोर्ड सृजित होता है। आरबीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘व्यवस्था की समीक्षा और विभिन्न पक्षों से मिले सुझाव को देखते हुए टोकन व्यवस्था के दायरे में उपभोक्ता उपकरणों... लैपटॉप, डेस्कटॉप, हाथ घड़ी, बैंड और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित उत्पादों आदि को शामिल करने का निर्णय किया गया है।’’ इस पहल से उपयोगकर्ताओं के लिये कार्ड के जरिये लेन-देन अधिक सुरक्षित होगा। उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने 2019 में कार्ड लेन-देन की टोकन व्यवस्था पर दिशानिर्देश जारी किया था। इसके तहत अधिकृत कार्ड नेटवर्क को अनुरोध पर टोकन सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दी गयी। यह कुछ शर्तों पर निर्भर है। इस परिपत्र से पहले, यह सुविधा केवल मोबाइल फोन और टैबलेट के लिये ही उपलब्ध थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी