लाइव न्यूज़ :

RBI ने इस बैंक पर कसी नकेल, नहीं निकाल सकेंगे 5000 रुपये से ज्यादा

By विनीत कुमार | Updated: November 9, 2021 09:26 IST

आरबीआई ने कहा है कि बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के तहत ये प्रतिबंध 8 नवंबर, 2021 से अगले छह महीने तक लागू रहेंगे।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महाराष्ट्र के बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक पर कार्रवाई करते हुए कई अंकुश लगा दिए हैं। इसमें बैंक से ग्राहकों के 5000 रुपये से अधिक की निकासी पर रोक भी शामिल है। इस सहकारी बैंक की वित्तीय स्थिति के बिगड़ने की रिपोर्ट के बीच यह कदम आरबीआई की ओर से उठाया गया है।

बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के तहत ये प्रतिबंध 8 नवंबर, 2021 से अगले छह महीने तक लागू रहेंगे। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

आरबीआई के अनुसार बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक, यवतमाल बिना उसकी पूर्व लिखित स्वीकृति के कोई लोन पास नहीं कर सकता और न ही उसे रिन्यू किया जा सकेगा। ऐसे ही एडवांसेस को लेकर भी शर्तें हैं। इसके अलावा कोई निवेश भी बैंक की ओर से नहीं किया जा सकेगा। साथ ही बैंक किसी से फंड उधार नहीं ले सकेगा और  नई डिपोजिट को स्वीकार कर सकेगा। बैंक अपनी संपत्तियों को बेच या स्थानांतरित भी नहीं कर सकेगा। 

आरबीआई ने बयान में कहा, 'बैंक में मौजूदा नकदी की स्थिति को देखते हुए सभी बचत बैंक या चालू खाता या अन्य खाताधारक अपने खातों से 5,000 रुपये से अधिक की राशि नहीं निकाल सकत हैं।' आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि उसकी ओर से जारी दिशा-निर्देश को बैंक के लाइसेंस को खत्म किये जाने के तौर पर भी नहीं देखा जाना चाहिए। 

मौजूदा समय में बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक लिमिटेड अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार होने तक प्रतिबंधों के साथ बैंकिंग व्यवसाय करना जारी रखेगा। परिस्थितियों के आधार पर भविष्य में आरबीआई मौजूदा प्रतिबंधों में संशोधन पर विचार कर सकता है।

इसके अलावा RBI ने मिलाथ को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, दावणगेरे, कर्नाटक पर लगाए गए प्रतिबंधों को और तीन महीने, 7 फरवरी 2022 तक बढ़ा दिया है।

कर्नाटक स्थित सहकारी बैंक पर प्रतिबंध 26 अप्रैल, 2019 को लगाया गया था। समय-समय पर इसे संशोधित किया जाता रहा है। पिछली बार पाबंदियों को 7 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

टॅग्स :Reserve Bank of IndiaRBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट