लाइव न्यूज़ :

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने लोन जबरन वसूल करने वाले एजेंट को दी चेतावनी, कहा- कठोर कार्रवाई में संकोच नहीं करेंगे

By रुस्तम राणा | Updated: June 17, 2022 19:00 IST

शक्तिकांत दास ने कहा कि लोन वसूली के लिए एजेंट्स गलत तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे लोन चुकाने वालों को गलत समय में फोन कर रहे हैं और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो अस्वीकार्य है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा ऐसी घटनाओं पर हम गंभीर रूप से ध्यान दे रहे हैंऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे

नई दिल्ली: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को ग्राहक सेवा के संदर्भ में लोन की कठोर वसूली करने वाले एजेंट्स को चेतावनी दी है। गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक उन मामलों में गंभीर कार्रवाई करेगा जहां विनियमित संस्थाएं शामिल हैं। एजेंट को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोन की वसूली के लिए कठोर कदम न उठाएं। मामले की पर्याप्त जानकारी जुटाएं।

शक्तिकांत दास ने कहा कि लोन वसूली के लिए एजेंट्स गलत तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे लोन चुकाने वालों को गलत समय में फोन कर रहे हैं और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा है कि आरबीआई की ओर से ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा ऐसी घटनाओं पर हम गंभीर रूप से ध्यान दे रहे हैं। 

आरबीआई गर्वनर ने कहा कि ऐसी घटनाएं ज्यादातर अनियमित संस्थाओं से होती हैं। केंद्रीय बैंक को आरबीआई द्वारा रेग्युलेटेड संस्थाओं के द्वारा इस्तेमाल की जा रही इस तरह की घटनाओं का पता चला है, जिसके बाद सभी प्लेयर्स से इस पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। 

दास ने एफई द्वारा आयोजित मॉडर्न बीएफएसआई शिखर सम्मेलन 2022 में बोलते लोन वसूलने वाले एजेंट्स को एक तरह से स्पष्ट संदेश दिया है। आरबीआई गर्वनर की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एजेंटों द्वारा कठोर वसूली प्रथा के कारण कई उधारकर्ताओं द्वारा आत्महत्या के आरोप लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा, “हमने इस तरह के मामलों को गंभीरता से लिया है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे जहां विनियमित संस्थाएं शामिल हैं। अनियमित संस्थाओं के खिलाफ इस तरह की शिकायतों को उपयुक्त कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ उठाया जाना चाहिए।"

इसके अलावा, आरबीआई ने हाल ही में आरबीआई विनियमित संस्थाओं (आरई) में ग्राहक सेवा मानकों की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया है जो अन्य बातों के साथ-साथ ग्राहक सेवा परिदृश्य की जरूरतों की समीक्षा करेगी और उनका वितरण, और समग्र उपभोक्ता संरक्षण ढांचे को मजबूत करने के उपाय सुझाएगी। 

टॅग्स :शक्तिकांत दासभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?