लाइव न्यूज़ :

RBI ने Yes Bank के ग्राहकों को दिलाया भरोसा, कहा- आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित, चिंता ना करें, जानें और क्या-क्या कहा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 16, 2020 16:52 IST

यस बैंक ने ट्वीट जारी कर कहा है, ‘‘हम बुधवार 18 मार्च 2020 को शाम छह बजे से अपनी सभी बैंकिंग सेवाओं को शुरू कर देंगे। बैंकिंग सेवायें शुरू होने के बाद 19 मार्च 2020 को आप हमारी देशभर में फैली 1,132 शाखाओं में से किसी भी शाखा में जा सकते हैं।''

Open in App
ठळक मुद्दे गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, यस बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक और भारत सरकार द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि यस बैंक संकट के समाधान को लेकर सरकार तथा केंद्रीय बैंक ने त्वरित कदम उठाये हैं।

नई दिल्ली:  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते कहा है कि यस बैंक (Yes Bank) के ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, मैं येस बैंक के जमाकर्ताओं को बताना चाहूंगा कि उनका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्हें चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, यस बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक और भारत सरकार द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। मोराटोरियम को बुधवार 18 मार्च शाम 6 बजे हटा दिया जाएगा। 

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि यस बैंक संकट के समाधान को लेकर सरकार तथा केंद्रीय बैंक ने त्वरित कदम उठाये हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि यस बैंक का पुनर्गठन भरोसेमंद और मजबूती से होगा। उन्होंने कहा, बैंक निजी क्षेत्र की इकाई बना रहेगा। 

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, निजी क्षेत्र के छोटे बैंकों समेत बैंकों की सेहत बेहतर, यस बैंक मजबूत पुनरूद्धार योजना के अंतर्गत है। 

यस बैंक के ग्राहकों के लिये 18 मार्च से सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी, ट्वीट कर बैंक ने दी जानकारी

 यस बैंक के ग्राहक बुधवार शाम से बैंक की सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस दिन बैंक के कामकाज पर लगाई गई रोक को उठा लिया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने 5 मार्च को यस बैंक के कामकाज पर पाबंदी लगा दी थी। बैंक के ग्राहकों के लिये 3 अप्रैल तक खाते से 50 हजार रुपये तक की निकासी सीमा तय कर दी गई थी।

बहरहाल, शनिवार को जारी अधिसूचना में सरकार ने कहा कि बैंक पर लगी इस रोक को 18 मार्च शाम छह बजे उठा लिया जाएगा। यस बैंक ने ट्वीट जारी कर कहा है, ‘‘हम बुधवार 18 मार्च 2020 को शाम छह बजे से अपनी सभी बैंकिंग सेवाओं को शुरू कर देंगे। बैंकिंग सेवायें शुरू होने के बाद 19 मार्च 2020 को आप हमारी देशभर में फैली 1,132 शाखाओं में से किसी भी शाखा में जा सकते हैं और हमारी तमाम सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘आप हमारी सभी डिजिटल सेवाओं और प्लेटफार्म को @RBI @FinMinIndia पर भी प्राप्त कर सकते हैं।’’

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दासयस बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें