लाइव न्यूज़ :

Yes Bank Taja Khabar: RBI ने निदेशक मंडल के पुनर्गठन को दी मंजूरी, जानें कौन होंगे यस बैंक के नए प्रबंध निदेशक व सीईओ

By भाषा | Updated: March 17, 2020 05:40 IST

प्रशांत कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी और उप प्रबंध निदेशक रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक ने यस बैंक पर रोक लगाने के बाद उन्हें यस बैंक का प्रशासक नियुक्त किया था।यस बैंक ने सोमवार को इस संबंध में नियामकीय सूचना में कहा उसके नए निदेशक मंडल में पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व गैर-कार्यकारी सुनील मेहता होंगे।

नयी दिल्ली: यस बैंक ने सोमवार को अपने निदेशक मंडल के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। रिजर्व बैंक द्वारा बैंक के प्रशासक बनाए गए प्रशांत कुमार बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।

प्रशांत कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी और उप प्रबंध निदेशक रह चुके हैं। रिजर्व बैंक ने यस बैंक पर रोक लगाने के बाद उन्हें यस बैंक का प्रशासक नियुक्त किया था।

यस बैंक ने सोमवार को इस संबंध में नियामकीय सूचना में कहा उसके नए निदेशक मंडल में पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व गैर-कार्यकारी सुनील मेहता होंगे। वह यस बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन होंगे।

उनके अलावा महेश कृष्णामूर्ति और अतुल भेड़ा बैंक के गैर-कार्यकारी निदेशक होंगे। भारतीय स्टेट बैंक के पास यस बैंक के निदेशक मंडल में दो निदेशक नामित करने का अधिकार होगा।  

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सोमवार को कहा था कि यस बैंक (Yes Bank) के ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि मैं येस बैंक के जमाकर्ताओं को बताना चाहूंगा कि उनका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्हें चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, यस बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक और भारत सरकार द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। मोराटोरियम को बुधवार 18 मार्च शाम 6 बजे हटा दिया जाएगा। 

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि यस बैंक संकट के समाधान को लेकर सरकार तथा केंद्रीय बैंक ने त्वरित कदम उठाये हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि यस बैंक का पुनर्गठन भरोसेमंद और मजबूती से होगा। उन्होंने कहा, बैंक निजी क्षेत्र की इकाई बना रहेगा। 

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि निजी क्षेत्र के छोटे बैंकों समेत बैंकों की सेहत बेहतर, यस बैंक मजबूत पुनरूद्धार योजना के अंतर्गत है। 

टॅग्स :यस बैंकभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दास
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित