लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त समिति ने यूसीबी के लिए चार स्तरीय संरचना का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 23:46 IST

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त एक समिति ने जमाराशि के आधार पर शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के लिए चार स्तरीय संरचना का सुझाव दिया है और उनके आकार के आधार पर उनके लिए विभिन्न पूंजी पर्याप्तता और नियामक मानदंड निर्धारित किए हैं।समिति ने कहा है कि यूसीबी को चार श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है- 100 करोड़ रुपये तक जमा राशि के साथ टियर-1, रुपये 100 से 1,000 करोड़ रुपये के साथ टियर-2 और 1,000 करोड़ रुपये से 10,000 रुपये तक के साथ टियर-3 तथा 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि के साथ टियर-4 यूसीबी श्रेणियां बनाई जा सकतीं हैं। इसने सुझाव दिया है कि उनके लिए न्यूनतम पूंजी जोखिम- संपत्ति अनुपात (सीआरएआर) नौ प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक अलग-अलग हो सकते हैं वहीं टियर -4 यूसीबी के लिए बेसल 3 निर्धारित मानदंड रखे जा सकते हैं। समिति ने यूसीबी की अलग-अलग श्रेणियों की खातिर आवास रिण, सोने के आभूषणों पर ऋण और असुरक्षित ऋण के लिए अलग-अलग उच्च सीमायें निर्धारित की हैं। रिजर्व बैंक ने फरवरी में पूर्व डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन की अध्यक्षता में प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों के मामले में विशेषज्ञ समिति का गठन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holidays in March 2026: होली, ईद और राम नवमी; मार्च में छुट्टियों की भरमार, देखें कब-कब है अवकाश

कारोबारRBI New Rules: बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहक ध्यान दें, 1 नवंबर से बदल रहे लॉकर को लेकर ये नियम, जानें RBI का अपडेट

कारोबारBank Holiday: क्या कल, 5 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद? चेक करें डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी