लाइव न्यूज़ :

RBI ने डीएचएफएल बोर्ड को किया भंग, आर. सुब्रमण्यकुमार को प्रशासक नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: November 20, 2019 20:39 IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने इंडियन ओवरसीज बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक आर. सुब्रमण्यकुमार को डीएचएफएल का प्रशासक नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई ने आर . सुब्रमण्यकुमार को कंपनी का प्रशासक नियुक्त कियाआरबीआई ने कंपनी संचालन से जुड़ी चिंताओं और बॉन्ड की देनदारी चुकाने में चूक के चलते उठाया कदम

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने संकट में फंसी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) के निदेशक मंडल की जगह पर कंपनी का कामकाज चलाने के लिये बुधवार को प्रशासक नियुक्त किया। कंपनी संचालन से जुड़ी चिंताओं और बॉन्ड की देनदारी चुकाने में चूक के चलते आरबीआई ने यह कदम उठाया।

इस बीच, सेबी चेयरमैन ने बुधवार को कहा कि म्यूचुअल फंड डीएचएफएल की समाधान प्रकिया में शामिल हो सकते हैं। केंद्रीय बैंक ने इंडियन ओवरसीज बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक आर . सुब्रमण्यकुमार को कंपनी का प्रशासक नियुक्त किया है। सरकार की ओर से आरबीआई को संकटग्रस्त एनबीएफसी और एचएफसी को दिवाला अदालत भेजने में सक्षम बनाने के बाद यह घोषणा की गई है।

आरबीआई ने बयान में कहा, 'रिजर्व बैंक ने कंपनी संचालन से जुड़ी चिंताओं और डीएचएफएल के विभिन्न देनदारियों को पूरा नहीं करने के चलते उसके निदेशक मंडल के स्थान पर प्रशासक बैठा दिया है।' 

इसमें कहा गया है कि दिवाला संहिता 2019 के तहत कंपनी की समाधान प्रक्रिया को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासक को कंपनी का समाधान पेशेवर नियुक्त करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के पास आवेदन भी किया जाएगा। इधर, सेबी चेयरमैन ने कहा कि म्यूचुअल फंड डीएचएफएल की समाधान प्रकिया में शामिल हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि म्यूचुअल फंडों ने डीएचएफएल को अच्छी खासी रकम उधार दी है।

हालांकि, वे कंपनी में वित्तीय संकट आने के बाद समाधान के प्रयासों से पहले शामिल नहीं हुए। डीएचएफएल का नाम लिए बैगर सेबी प्रमुख अजय त्यागी ने संवाददाताओं से कहा , 'दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता के तहत म्यूचुअल फंड को भी ऋणदाता के रूप में माना जाता है और वे इन नियमों का पालन करेंगे। हमें इस पर कुछ नहीं कहना है।'

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)दीवान हाउजिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?