लाइव न्यूज़ :

Razorpay offers: नए साल 2025 से पहले 3000 कर्मचारी को शानदार गिफ्ट?, 100000 रुपये मूल्य की इंप्लॉई ओनरशिप प्लान की पेशकश, जानें फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2024 11:02 IST

Razorpay offers:10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह घोषणा की है। कुल इंप्लॉई ओनरशिप प्लान का मूल्य 30 करोड़ से ऊपर का है। 

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारियों को दी जाने वाली कंपनी का शेयर है।इसे निश्चित अवधि के बाद भुनाया जा सकता है। 

Razorpay offers: नए साल 2025 आने वाला है। कई कंपनियां कर्मचारियों पर तोहफे की बारिश कर रही है। फिनटेक यूनिकॉर्न रेजरपे ने 3000 कर्मचारी को शानदार ऑफर दिया है। सभी मौजूदा कर्मचारियों को 100000 रुपये की कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना (इंप्लॉई ओनरशिप प्लान ESOP) आवंटित करने की घोषणा की है। इस कारण हजारों की बल्ले-बल्ले हो गई है। 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह घोषणा की है। कुल इंप्लॉई ओनरशिप प्लान का मूल्य 30 करोड़ से ऊपर का है। 

यह घोषणा कंपनी की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर की गई है, जिसमें कंपनी ने अपने 3,000 से अधिक कर्मचारियों को जिन्हें आंतरिक रूप से 'रेजर्स' कहा जाता है। ईएसओपी का मतलब होता है कि कर्मचारियों को दी जाने वाली कंपनी का शेयर है। इसे निश्चित अवधि के बाद भुनाया जा सकता है।

रेज़रपे के सह-संस्थापक और सीईओ हर्षिल माथुर ने कहा कि ईएसओपी पहल यह सुनिश्चित करने का हमारा तरीका है कि प्रत्येक टीम साथी सफलता में भागीदार बने, क्योंकि हम नवप्रवर्तन, धन की आवाजाही को सरल बनाना और भारत और उसके बाहर व्यवसायों के लिए अधिक मूल्य बनाना जारी रखते हैं।

सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक, शशांक कुमार ने कहा कि यह पहल रेज़रपे की मूल्य निर्माण और उसकी टीम के योगदान को स्वीकार करने की दीर्घकालिक संस्कृति को दर्शाती है। 2 साल पहले कंपनी ने 650 कर्मचारी को 7.5 करोड़ डॉलर के ई-सॉप के ब़ॉयबैक का ऐलान किया था। पेमेंट फिनटेक कंपनी फिलहाल अमेरिका से भारत आने की प्रक्रिया में है।

साल 2027  और 2028 तक शेयर बाजार में उतरने की योजना बना रही है। रेजरपे की स्थापना 2014 में हुई थी। सालाना टीपीवी 180 अरब डॉलर है। कंपनी भारत के 100 यूनिकॉर्न में से 80 को भुगतान का अधिकार देती है और 300 मिलियन से अधिक अंतिम उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करती है। 40 से अधिक उत्पाद शामिल हैं।

टॅग्स :भारतीय रुपयानौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित