लाइव न्यूज़ :

एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक और टाटा कैपिटल सहित शीर्ष 10 वित्तीय संस्थानों की रेटिंग बढ़ाई, आर्थिक वृद्धि का लाभ उठाते रहेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2025 19:04 IST

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा, "भारत के वित्तीय संस्थान देश की अच्छी आर्थिक वृद्धि का लाभ उठाते रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रित करने और प्रणाली में संरचनात्मक सुधारों से लाभ होगा।फाइनेंस की दीर्घकालिक क्रेडिट रेटिंग बढ़ा दी है।बैंकिंग सिस्टम में क्रेडिट जोखिम कम हुआ है।

नई दिल्लीः वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने शुक्रवार को एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और टाटा कैपिटल सहित शीर्ष 10 वित्तीय संस्थानों की रेटिंग बढ़ा दी। यह कदम अमेरिकी एजेंसी द्वारा भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग बढ़ाने के एक दिन बाद उठाया गया है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा, "भारत के वित्तीय संस्थान देश की अच्छी आर्थिक वृद्धि का लाभ उठाते रहेंगे।

इन संस्थानों को घरेलू क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने और प्रणाली में संरचनात्मक सुधारों से लाभ होगा।" एसएंडपी ने सात भारतीय बैंकों- भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं इंडियन बैंक और तीन वित्तीय कंपनियों- बजाज फाइनेंस, टाटा कैपिटल और एलएंडटी फाइनेंस की दीर्घकालिक क्रेडिट रेटिंग बढ़ा दी है।

एसएंडपी ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि भारत के बैंक अगले 12-24 महीनों में अपनी संपत्ति की गुणवत्ता, लाभप्रदता और पूंजीकरण बनाए रखेंगे, भले ही कुछ क्षेत्रों में दबाव हो।" एसएंडपी ने यह भी बताया कि बैंकिंग सिस्टम में क्रेडिट जोखिम कम हुआ है।

एसएंडपी ने कहा कि कई वित्तीय संस्थानों की रेटिंग भारत की सरकारी क्रेडिट रेटिंग तक सीमित है, क्योंकि सरकार का सीधा और अप्रत्यक्ष प्रभाव बैंकिंग प्रणाली पर होता है। इसने यह भी कहा कि दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में भुगतान संस्कृति और कानून के शासन में सुधार किया है।

एसएंडपी ने एक दिन पहले बृहस्पतिवार को 18 साल से अधिक के अंतराल के बाद भारत की क्रेडिट रेटिंग को बढ़ाकर 'बीबीबी' कर दिया था। उसने उम्मीद जताई कि भारत की मज़बूत आर्थिक बुनियाद अगले दो-तीन वर्षों में वृद्धि की रफ्तार को मजबूत बनाए रखेगी।

टॅग्स :SBIआईसीआईसीआईICICI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

कारोबारशेयर निवेश और बैंक जमा से होने वाली कमाई पर एक समान कर व्यवस्था हो, शेट्टी ने कहा-कहीं भी कराधान में इस तरह की असमानता नहीं

कारोबार'ग्रोथ रेट में भारत, चीन और अमेरिका से आगे, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जमकर सराहा

कारोबारभारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2030 तक अपर मिडिल-क्लास इनकम वाला देश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?