लाइव न्यूज़ :

रतन टाटा ने बताया किस चीज में मिलती है उन्हें सबसे ज्यादा खुशी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: September 27, 2022 11:23 IST

रतन टाटा का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिग्गज उद्योगपति ये बताते नजर आ रहे हैं कि किस चीज को करने में उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होती है।

Open in App

नई दिल्ली: देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वे अपने कामकाज के अलावा कई अन्य वजहों से भी चर्चा में रहते हैं। इन्हीं में से एक उनके द्वारा दिए जाने वाले प्रेरक भाषण और कोट्स भी हैं। वह और टाटा ग्रुप चैरिटी के लिए भी काफी पैसे खर्ज करता है।

बहरहाल, हाल में उनके भाषण की एक क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई है जो खूब वायरल भी हो रही है। इसमें 84 साल के बिजनेस टाइकून बता रहे हैं कि वास्तव में उन्हें क्या चीज उत्साहित करती है या उनकी सबसे बड़ी खुशी क्या है?

आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में रतन टाटा कहते नजर आ रहे हैं, 'मुझे सबसे बड़ी खुशी कुछ ऐसा करने पर होती है, जिसके बारे में हर कोई कहता है कि यह काम नहीं किया जा सकता है।'

रतन टाटा द्वारा विनम्रता से कही गई ये बेहद सरल बाल इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है। कई यजर्स उन्हें 'लीजेंड' कह रहे हैं। वीडियो को लेकर कई और तरह के कमेंट भी आ रहे हैं।

एक यूजर ने कहा, 'सच है। इसलिए जब ऑटोमोबाइल उद्योग ने रतन टाटा को बताया कि 1,00,000 रुपये से कम कीमत में कार का निर्माण संभव नहीं है, तो उन्होंने आगे बढ़कर उस 'असंभव' का निर्माण किया। उन्होंने इस परियोजना को बहुत ही लगन से अंजाम दिया और खुद को साबित किया। किसने कहा 'यह नहीं किया जा सकता' ये गलत है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक सामान्य आदमी जो सोच सकता है, ये उससे कहीं ज्यादा है! धरती पर इस तरह की आत्मा होने के लिए, इतने तरीकों से इतना कुछ करने के लिए सुपर पावर जैसी कोई चीज आपके पास होनी चाहिए! इस नैतिकता को बनाए रखने के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी होगी, ये बस वही जानते होंगे। भगवान हमेशा उनके साथ रहे।' 

बता दें कि एक दिग्गज उद्योगपति होने के साथ-साथ टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा एक अच्छे निवेशक भी हैं जिन्होंने कई स्टार्टअप में निवेश किए हैं। इनमें से कुछ ओला इलेक्ट्रिक, पेटीएम, कारदेखो, स्नैपडील, क्योरफिट, जिवामे, अर्बन कंपनी, लेंसकार्ट आदि शामिल हैं।

टॅग्स :रतन टाटाट्विटरसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम