लाइव न्यूज़ :

राजीव कुमार का दावा, 2020-21 से 8 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारत की जीडीपी

By भाषा | Updated: July 22, 2019 12:49 IST

अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने यहां भारत के महावाणिज्य दूतावास में आयोजित भारत निवेश संगोष्ठी को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अगले पांच साल में देश की आर्थिक वृद्धि दर को मौजूदा सात प्रतिशत से बढ़ाकर आठ प्रतिशत से अधिक करने पर ध्यान देगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के पास 10 प्रतिशत से अधिक की दर से आर्थिक वृद्धि करने की क्षमता है।अगले पांच साल में देश में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित किये जाएंगे। 

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने भरोसा जताया है कि भारत 2020-21 से आठ प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसे संरचनात्मक सुधार अब परिणाम देने लगेंगे। कुमार यहां संयुक्तराष्ट्र मुख्यालय में ‘टिकाउ विकास लक्ष्य’ को लेकर एक कार्यक्रम में भाग लेने यहां आये हुए हैं।

अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने यहां भारत के महावाणिज्य दूतावास में आयोजित भारत निवेश संगोष्ठी को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अगले पांच साल में देश की आर्थिक वृद्धि दर को मौजूदा सात प्रतिशत से बढ़ाकर आठ प्रतिशत से अधिक करने पर ध्यान देगी।

उन्होंने कहा कि इससे देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में आसानी होगी। कुमार ने पीटीआई भाषा से एक विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘निजी तौर पर मुझे लगता है कि 2020-21 से हम आठ प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर लेंगे जो अगले कई साल तक बरकरार रहेगी।

इसकी नींव रख दी गयी है और जीएसटी तथा दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता जैसे संरचनात्मक सुधारों से बदलाव होने लगे हैं। इन बदलावों ने स्थायित्व पाने में समय लिया लेकिन अब ये फायदे देने लगे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत के पास 10 प्रतिशत से अधिक की दर से आर्थिक वृद्धि करने की क्षमता है। कुमार ने रोजगार सृजन के बारे में कहा कि अगले पांच साल में देश में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित किये जाएंगे। 

टॅग्स :नीति आयोगइकॉनोमीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित