लाइव न्यूज़ :

राजस्थान बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन घोषित, ट्रेवल प्लस लीजर ने दिया अवार्ड 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2024 17:33 IST

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान को बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग का अवॉर्ड मिलने पर  प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह पुरस्कार राजस्थान  की विरासत, कला-संस्कृति, खान-पान और स्थानीय लोगों का सम्मान है।

Open in App
ठळक मुद्देपर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स की सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है।

जयपुरः ट्रेवल प्लस लीजर के पीपुल्स च्वाइस सर्वे अवार्ड में राजस्थान को देश का सबसे बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन का खिताब दिया गया है। नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्या में गुरूवार को आयोजित समारोह में पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुश्री सुमिता सरोच ने यह अवार्ड ग्रहण किया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान को बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग का अवॉर्ड मिलने पर  प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह पुरस्कार राजस्थान  की विरासत, कला-संस्कृति, खान-पान और स्थानीय लोगों का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान को बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग का पुरस्कार मिलना राज्य सरकार की नीतियों व पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स की सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। वहीं पर्यटन सचिव रवि जैन ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है।

पर्यटन विभाग के आयुक्त विजयपाल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश पर्यटन विभाग पर्यटन स्थलों पर पर्यटकीय सुविधाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार  विकसित कर रहा है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के कुशल नेतृत्व व पर्यटन सचिव रवि जैन के  दिशा-निर्देशन में राजस्थान पर्यटन रेकॉर्ड उपलब्धियां हासिल करेगा।

गौरतलब है कि राजस्थान में देश की 68 फीसदी हैरिटेज संपत्तियां है। राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर के अतरिक्त पुष्कर, सवाईमाधोपुर व शेखावाटी क्षेत्र भी  वेडिंग डेस्टिनेशन के रुप में अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।

टॅग्स :दीया कुमारीराजस्थानपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत

क्राइम अलर्टशुक्रवार रात पुलिसकर्मियों के साथ हंसी-मजाक किया और साथ खाना खाकर क्वार्टर में गए एएसआई विष्णु कुमार, शनिवार को शव मेस में फंदे से लटका मिला

क्राइम अलर्टवैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, 15 मिनट में कार खाक, 5 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहा 1 शख्स, वीडियो

पूजा पाठअलौकिक शांति की भूमि जैन विश्व भारती

ज़रा हटके120 दिन पहले शादी, 10 मिनट से नाच रही थी 22 वर्षीय पत्नी दीपिका, बेहोश होकर गिरी और अस्पताल ले जाते समय मौत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 3 मई को भी आम जनता के लिए ईंधन की कीमतें, चेक करें रेट चार्ट

कारोबारयूपी चुनाव 2027 पर नजर, जनगणना के साथ ‘जाति गणना’?, निदेशक शीतल वर्मा ने कहा- हर आम नागरिक तक पहुंच रहे, घरों की गिनती और घरेलू संपत्ति की जानकारी

कारोबारट्रेनों पर पथराव के 400 से अधिक मामले में जीआरपी में दर्ज, यूपी में ट्रेनों पर पथराव जानलेवा अपराध, होगी उम्रकैद?

कारोबारGold Rate Today: 2 मई 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,53,400 प्रति 10 ग्राम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह