लाइव न्यूज़ :

Railways Stations: नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी और अहमदाबाद सहित 199 रेलवे स्टेशन पर खर्च होंगे 60000 करोड़, 35744 नए रोजगार के अवसर, जानें क्या है पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 28, 2022 16:29 IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने करोड़ों रुपये की लागत से नई दिल्ली, अहमदाबाद और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-मुंबई रेल स्टेशनों के पुनर्विकास के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देनई दिल्ली रेलवे स्टेशन बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ ट्रेन सेवाओं को एकीकृत करेगा।आसपास की इमारतों का पुनर्विकास किया जाएगा।अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप मोडेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित है।

नई दिल्लीः केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार ने नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपए अनुमोदन राशि स्वीकृति दी है। अभी कुल 199 रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का कार्य भी चल रहा है। कुल 199 स्टेशनों के पुनर्विकास की लागत 60,000 करोड़ रुपए होगी।

केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ ट्रेन सेवाओं को एकीकृत करेगा। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप मोडेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित है और CSMT के हेरिटेज भवन में बदलाव नहीं किया जाएगा, उसके आसपास की इमारतों का पुनर्विकास किया जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई । रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि रेल के साथ प्रधानमंत्री का भावनात्मक जुड़ाव है और सरकार ने सुरक्षा, यात्री सुविधा, तकनीक सहित रेलवे के हर आयाम पर ध्यान दिया है।

उन्होंने बताया कि इसी दिशा में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास को लेकर मंत्रिमंडल ने एक बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि नयी दिल्ली, अहमदाबाद और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-मुंबई रेल स्टेशनों के पुनर्विकास के लिये दस हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

सरकारी बयान के अनुसार, इन स्टेशनों के विकास से 35,744 नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे, दैनिक यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा तथा निवेश एवं अतिरिक्त कारोबारी अवसर के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी । रेल मंत्री ने बताया कि देश में 199 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के प्रस्ताव पर काम चल रहा है।

इनमें से 47 स्टेशनों के काम के लिये निविदा जारी की गई है और 32 पर काम चालू भी हुआ है। उन्होंने कहा कि अब नयी दिल्ली, अहमदाबाद और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-मुंबई स्टेशनों के विकास के लिये आज दस हजार करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गई।

वैष्णव ने बताया कि इसके तहत इन स्टेशनों पर ‘रूफ प्लाजा’ बनाया जायेगा जहां फूड कोर्ट, छोटे बच्चों के खेलने के लिए छोटी सी जगह, स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिये एक स्थान आदि होगा । यहां सफाई पर खास ध्यान दिया जायेगा तथा दिव्यांगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जायेगा। 

टॅग्स :दिल्लीRailway Ministryअश्विनी वैष्णवमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो