लाइव न्यूज़ :

Railway News: ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने वालों की बड़ी खुशखबरी, जानें IRCTC का ये प्लान

By आकाश चौरसिया | Updated: August 28, 2024 12:06 IST

Railway News: नए कदम को लेकर हो रहे संशोधन में यात्रियों को टिकट ऑनलाइन बुक करने में आसानी होगी, इस पर भारतीय रेलवे ने बताया कि अब ग्राहक को कंफर्म करने पर साल 2025 तक ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

Open in App
ठळक मुद्देग्राहकों की बल्ले-बल्लेइंडियन रेलवे 2025 तक देने जा रहा ये बड़ी सुविधा अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग में लगेगा बेहद कम समय, होगी टिकट तुरंत बुक

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में टिकट बुक करने के लिए चर्चित आईआरसीटीसी (IRCTC) ऑनलाइन वेबसाइट पर अब यात्रियों को कम समय लगने वाला है। इसके लिए सरकार ने काम करना भी शुरू कर दिया है, जिसके चलते इस प्रक्रिया को अपडेट किया जा रहा और प्रक्रिया के तहत इन्हें मार्च, 2025 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

इस नए कदम को लेकर हो रहे संशोधन में यात्रियों को टिकट ऑनलाइन बुक करने में आसानी होगी, इस पर भारतीय रेलवे ने बताया कि अब ग्राहक को कंफर्म करने पर साल 2025 तक ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि आईआरसीटीसी इस मुद्दे पर काम कर रहा है, जहां पेमेंट तो कट जाता है, लेकिन टिकट जारी नहीं हो पाता है। इस दुविधा से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए सरकार काम कर रही है। 

इस मुद्दे पर आईआरसीटीस चैयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) संजय जैन ने बात करते हुए बताया कि जिस जगह दिक्कत आती है, उस पर रेलवे काम कर तो रहा है, लेकिन वर्तमान प्रणाली की सीमित क्षमता होने के चलते ऐसा होता है। यात्रियों के द्वारा ऑनलाइन सिस्टम के जरिए टिकट बुक कराना, बढ़ती संख्या पर सीमित संसाधन के कारण संभव नहीं हो पाता। 

रिपोर्ट में ये भी पता चला है कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर तीन करोड़ यूजर्स है, ये भी बताया कि नौ लाख टिकट ऑनलाइन रोजाना बुक करते हैं, जिसमें एजेंट बुकिंग और यात्रियों के द्वारा होने वाली बुकिंग शामिल है। इसमें इस बात पर भी प्रकाश डाला गया कि हर दिन दो करोड़ से अधिक यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि IRCTC के लगभग तीन करोड़ यूजर्स हैं, जिनमें से प्रतिदिन 9 लाख से अधिक टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं। इसमें यात्री और एजेंट दोनों तरह की बुकिंग शामिल है और यह भी बताया गया है कि प्रतिदिन 2 करोड़ से अधिक यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं।

टॅग्स :भारतीय रेलIndian Railway Station Development Corporationआईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?