लाइव न्यूज़ :

Punjab National Bank:जानबूझकर नहीं चुकाए कर्ज, 1800 से अधिक निकायों पर 37,020 करोड़ बकाया, गीतांजलि, नक्षत्र सहित कई कंपनियां

By भाषा | Updated: August 12, 2020 21:49 IST

पहले स्थान पर मेहुल चोकसी प्रवर्तित गीतांजलि जेम्स लिमिटेड है, जिसके ऊपर 5,064.84 करोड़ रुपये बकाया है। गीतांजलि समूह की ही कंपनियों गिली इंडिया और नक्षत्र ब्रांड्स के ऊपर बैंक का क्रमश: 1,447 करोड़ रुपये और 1,109 करोड़ रुपये बकाया है।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ स्थित रसायन निर्माता कंपनी कुडोस केमी लिमिटेड उन कंपनियों में शामिल है, जिनके ऊपर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक बाकी है। एनपीए और शुद्ध एनपीए कम होकर क्रमश: 73,478.76 करोड़ रुपये और 27,218.89 करोड़ रुपये पर आ गयीं। प्रावधान साल भर पहले के 9,153.55 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग आधा होकर 4,618.27 करोड़ रुपये पर आ गया। 

नई दिल्लीः कर्ज की किस्तें चुकाने में जानबूझकर चूक करने वाले करी 18 सौ से अधिक निकायों के ऊपर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का 37 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है।

कर्ज न चुकाने वाली इन इकाइयों में विनसम डायमंड एंड ज्वैलरी, गीतांजलि जेम्स और एबीजी शिपयार्ड आदि शामिल हैं। पीएनबी की वेबसाइट पर डाली गयी जानकारियों के अनुसार, जून महीने के अंत तक कर्ज नहीं चुका रहे ऐसे 1,787 के ऊपर 37,020.27 करोड़ रुपये बकाये हैं।

इस सूची में 25 लाख रुपये या इससे अधिक के बकायेदार हैं। इस सूचीमें पहले स्थान पर मेहुल चोकसी प्रवर्तित गीतांजलि जेम्स लिमिटेड है, जिसके ऊपर 5,064.84 करोड़ रुपये बकाया है। गीतांजलि समूह की ही कंपनियों गिली इंडिया और नक्षत्र ब्रांड्स के ऊपर बैंक का क्रमश: 1,447 करोड़ रुपये और 1,109 करोड़ रुपये बकाया है।

सूची के अनुसार, जतिन मेहता प्रवर्तित विनसम डायमंड एंड ज्वैलरी लिमिटेड पर बैंक का 1,036.85 करोड़ रुपये का बकाया है, जबकि एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के ऊपर बकाया 1,193.37 करोड़ रुपये है। इनके अलावा चंडीगढ़ स्थित रसायन निर्माता कंपनी कुडोस केमी लिमिटेड उन कंपनियों में शामिल है, जिनके ऊपर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक बाकी है।

इस कंपनी के ऊपर पीएनबी का 1,418 करोड़ रुपये का बकाया है। ऐसेअन्य बड़े डिफॉल्टरों में विजय माल्या प्रवर्तित किंगफिशर एयरलाइंस पर 522.48 करोड़ रुपये, जूम डेवलपर्स पर 702 करोड़ रुपये, जस इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड पावर लिमिटेड पर 453.96 करोड़ रुपये और स्टर्लिंग ग्लोबल ऑयल रिसोर्सेज लिमिटेड के ऊपर 755 करोड़ रुपये बकाया हैं।

इन सभी कंपनियों को पीएनबी ने बैंकों के एक समूह के तहत कर्ज दिया था। मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में बैंक की सकल गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) कुल वितरित कर्ज के मार्च 2019 में 15.50 प्रतिशत के मुकाबले कम होकर 14.21 प्रतिशत पर आ गयीं। शुद्ध एनपीए भी इस दौरान 6.56 प्रतिशत से कम होकर 5.78 प्रतिशत पर आ गयीं।

आंकड़ों के हिसाब से इस दौरान सकल एनपीए और शुद्ध एनपीए कम होकर क्रमश: 73,478.76 करोड़ रुपये और 27,218.89 करोड़ रुपये पर आ गयीं। परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार के परिणामस्वरूप एनपीए को लेकर किया जाने वाला प्रावधान साल भर पहले के 9,153.55 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग आधा होकर 4,618.27 करोड़ रुपये पर आ गया। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)मेहुल चौकसीपीएनबी स्कैमदिल्लीमुंबईनीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स