लाइव न्यूज़ :

Punjab Announces DA Hike: महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी, अब डीए 38 फीसदी, नए साल से पहले लाखों कर्मचारी को तोहफा, एक दिसंबर 2023 से प्रभावी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 18, 2023 16:27 IST

Punjab Announces DA Hike: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। यह वृद्धि दिसंबर से लागू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। डीए 38 फीसदी हो गया।पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन (पीएसएमएसयू) के अध्यक्ष अमरीक सिंह ने निर्णय की पुष्टि की। कर्मचारियों की विभिन्न चिंताओं और मांगों पर चर्चा की गई। 1 दिसंबर 2023 से प्रभावी होगी।

Punjab Announces DA Hike: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। नए साल से पहले लाखों सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सीधा असर क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों पर पड़ेगा। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। डीए 38 फीसदी हो गया।

पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन (पीएसएमएसयू) के अध्यक्ष अमरीक सिंह ने निर्णय की पुष्टि की। यह निर्णय चंडीगढ़ में मान और पीएसएमएसयू के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक के बाद अमल में आया। चर्चा के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न चिंताओं और मांगों पर चर्चा की गई। 1 दिसंबर 2023 से प्रभावी होगी।

पंजाब राज्य मंत्रालय संबद्ध सेवा यूनियन (पीएसएमएसयू) के अध्यक्ष अमरीक सिंह ने कहा कि बढ़ोतरी के बाद डीए बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। पीएसएमएसयू के प्रतिनिधियों के साथ यहां एक बैठक के बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया। मुलाकात के दौरान मान ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की।

मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है, ''आज पंजाब राज्य मंत्रालय संबद्ध सेवा सेवा यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनके मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह बताते हुए खुशी है कि हम कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देने जा रहे हैं... डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो एक दिसंबर 2023 से प्रभावी होगी।''

बैठक के बाद पीएसएमएसयू अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि बाकी आठ फीसदी डीए भी जल्द दिया जाएगा। कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना लागू करने, लंबित 12 प्रतिशत डीए जारी करने और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग कर रहे थे। पीएसएमएसयू ने रविवार को अपनी एक महीने से अधिक लंबी हड़ताल को निलंबित कर दिया था, जो आठ नवंबर से शुरू हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ बैठक से पहले अपनी हड़ताल स्थगित कर दी थी।

टॅग्स :Aam Aadmi PartyपंजाबPunjabPunjab Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!