लाइव न्यूज़ :

Prayagraj to Varanasi rail route: 75 मिनट में तय कीजिए प्रयागराज से वाराणसी की दूरी, गति 100 से 130 किलोमीटर प्रतिघंटा, 13 दिसंबर को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी?, जानिए शेयडूल

By राजेंद्र कुमार | Updated: December 5, 2024 17:40 IST

Prayagraj to Varanasi rail route: आधिकारिक बयान के मुताबिक, महाकुम्भ के दौरान इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचाल शुरू हो जाएगा और ट्रेनों की औसत गति 100 से 130 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों परियोजनाओं का उद्धघाटन महाकुम्भ से पहले किया जाएगा।ट्रेन से प्रयागराज से वाराणसी की यात्रा महज एक से सवा एक घंटे में पूरी हो जाएगी।प्रधानमंत्री अपनी प्रयागराज यात्रा के दौरान इस परियोजना का उद्घघाटन करेंगे।

Prayagraj to Varanasi rail route: उत्तर प्रदेश में अगले साल 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी 13 दिसंबर को प्रयागराज आएंगे. इस दौरान पीएम मोदी महाकुंभ क्षेत्र में कई परियोजनाओं और प्रयागराज-वाराणसी रेल ट्रैक और गंगा रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी के प्रयागराज आने के पहले ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर को महाकुंभ की सभी तैयारियों की समीक्षा करेंगे. फिर इसके अगले ही दिन यानी 8 दिसंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव प्रयागराज में रेल रेल ट्रैक और गंगा रेल ब्रिज का निरीक्षण के बाद करने पहुंचेंगे. 

फिलहाल प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. प्रदेश सरकार प्रयागराज के संगम क्षेत्र में महाकुंभ क्षेत्र को एक नए जिले के रूप में अधिसूचित कर चुकी है. समूचा प्रयागराज शहर उसी तरह सजाया जा रहा है जैसे जैसे लोग दीपावली के पहले अपने घरों को सजाते हैं. इसी क्रम में सभी विभागों को अपने कार्यालयों और भवनों को सजाने के निर्देश दिए गए हैं.

शहर की सभी इमारतों को रौशन किए जाने की भी योजना है. इसके अतिरिक्त प्रमुख चौराहों और सड़कों को भी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी जिस प्रयागराज-वाराणसी रेल ट्रैक का शुभारंभ करेंगे, उसके चलते प्रयागराज से वाराणसी के बीच 100 से 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन चल सकेगी.

वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन से प्रयागराज से वाराणसी के बीच की दूरी को एक से सवा घंटे में पूरा किया जा सकेगा. मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज आगमन को लेकर सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इन्हें निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा.

जिन परियोजनाओं का पीएम मोदी लोकार्पण करेंगे, उन्हें भी समय से पहले पूरा किए जाने के आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. जिसके चलते लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा प्रयागराज आने वाली सभी महत्वपूर्ण सड़कों का नवीनीकरण तेजी से पूरा किया जा रहा है.

सभी चौराहों और सड़क सौंदर्यीकरण का कार्य प्रयागराज विकास प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है. मंडलायुक्त के मुताबिक, नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइटिंग और थीमेटिक लाइटिंग का कार्य किया जा रहा है. विद्युत विभाग की ओर से सभी पावर केबल्स को बिछाने का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है.

महाकुंभ मेला क्षेत्र गंगा नदी पर 30 पांटून पुलों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. प्रधानमंत्री के दौरे पहले 19 पांटून पुलों के निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा और सभी पुल पूरी तरह से संचालित होने लगेंगे. शेष 11 पांटून पुलों  का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा. 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकुम्भ मेलाप्रयागराजउत्तर प्रदेशवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?