लाइव न्यूज़ :

पावर ग्रिड इनविट के आईपीओ को दूसरे दिन 61 प्रतिशत प्रतिशत अभिदान मिला मिला

By भाषा | Updated: April 30, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल पावर ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश को शुक्रवार ,दूसरे दिन तक 61 प्रतिशत अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़े के अनुसार बिक्री के लिए प्रस्तुत की गयी कुल 42,54,25,000 यूनिटों में से 25,81,63,400 इकाइयों के लिये बोलियां आयीं हैं।

संस्थागत निवेशक श्रेणी में 38 प्रतिशत और अन्य निवेशकों में 88 प्रतिशत यूनिट के लिए अभिदान मिले हैं।

आईपीओ में 4,993.48 करोड़ रुपये मूल्य की नयी प्रतिभूतियां और शेयरधारकों की ओर से 2741.50 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिभतियों (यूनिटों) की पेशकश की गयी है। पेशकश की कीमत दायरा 99-100 रुपये प्रति यूनिट है।

बोली के लिये आखिरी दिन तीन मई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की पावर ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (पावर ग्रिड इनविट) ने बुधवार को बड़े निवेशकों से 3,480 करोड़ रुपये से अधिक जुटाया था।

पावरग्रिड बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (पावर ग्रिड इनविट), सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन की है।

यह पहला बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट) है, जिसे सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने जारी किया है।

पावर ग्रिड इनविट यूनिट बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों में सूचीबद्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?