लाइव न्यूज़ :

घोटाले के खुलासे से PNB के शेयर धड़ाम, 1 साल की मेहनत पर फिरा पानी

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 14, 2018 21:32 IST

2017 के शुरुआत में पीएनबी की शेयरों की कीमत 140.2 रुपये थी। पूरे साल रिकॉर्ड बेहतर और कड़ी के मेहनत के बाद 26 सितंबर 2017 को पीएनबी अपनी रिकॉर्ड उचाई 213.2 तक पहुंचा था। लेकिन एक ही दिन में सब धुल गया।

Open in App

देश के दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीयकृत पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 11 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये की घपलेबाजी के खुलासे बाद बुधवार को बैंक के शेयरों की कीमतों में करीब 10 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में बीते तीन महीनों में पीएनबी के शेयर इतने निचले स्तर पर किसी दिन नहीं आए।बुधवार को मार्केट खुलने पर पीएनबी के शयरों की कीमत 160 रुपये थी, लेकिन मार्केट बंद होते-होते यह 15.85 टूटकर 144.70 रुपये हो गई। 2017 के शुरुआत में पीएनबी की शेयरों की कीमत 140.2 रुपये थी। पूरे साल रिकॉर्ड बेहतर और कड़ी के मेहनत के बाद 26 सितंबर 2017 को पीएनबी अपनी रिकॉर्ड उचाई 213.2 तक पहुंचा था। यहां से शेयर मार्केट में बैंक की एक साख बनी थी।

लेकिन मंगलवार (13 फरवरी) को पीएनबी में करीब 1.171 अरब डॉलर यानी 11,334.4 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के लेनदेन खुलासे के बाद एक बार फिर पीएनबी को शेयर बजार में एक साल पीछे ढकेल दिया। भले मामले को पीएनबी ने विधि प्रवर्तन एजेंसियों को जांच के लिए भेज दिया है। लेकिन इसके चलते  पीएनबी के शेयर 9.81 प्रतिशत टूट गए हैं।

सेंसेक्स में 145 अंकों की गिरावट

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 144.52 अंकों की गिरावट के साथ 34,155.95 पर और निफ्टी 38.85 अंकों की गिरावट के साथ 10,500.90 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 136.51 अंकों की तेजी के साथ 34,436.98 पर खुला और 144.52 अंकों या 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 34,155.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,473.43 के ऊपरी और 34,028.68 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 29.02 अंकों की तेजी के साथ 16,881.48 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 29.31 अंकों की तेजी के साथ 18,492.69 पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें: PNB दे चुका है विजय माल्या को 800 करोड़ रुपए का लोन

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 46 अंकों की तेजी के साथ 10,585.75 पर खुला और 38.85 अंकों या 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 10,500.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,590.55 के ऊपरी और 10,456.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में सात सेक्टरों में 13 में गिरावट रही। ऊर्जा (0.78 फीसदी), दूरसंचार (0.68 फीसदी), उद्योग (0.45 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.33 फीसदी) और रियल्टी (0.19 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- बैंकिंग सेवाएं (1.62 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.69 फीसदी), बिजली (0.68 फीसदी), वित्त (0.62 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.54 फीसदी)।

टॅग्स :मुंबई स्टॉक एक्सचेंजशेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?