लाइव न्यूज़ :

PNB Scam: तीन दिनों में 21 फीसदी तक धड़ाम हुए पंजाब नेशनल बैंक के शेयर, पढ़ें ताजा रिपोर्ट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 16, 2018 16:30 IST

शेयर मार्केट में शुक्रवार को पीएनबी के शेयर 2.15 अंको यानी 1.68 फीसदी की गिरवाट के साथ बंद हुए। 

Open in App

मुंबई, 16 फरवरी। शुक्रवार को शेयर मार्केट शुरूआती कारोबार 'ग्रीन सिग्नल' के साथ शुरू हुआ, लेकिन पिछले तीन दिनों से पंजाब नेशनल बैंक की स्टोक्स दरों में गिरवाट का दौर जारी है। बुधवार आई घोटाले की खबर के बाद जहां पीएनबी के शेयर अचानक धड़ाम हो गए वहीं शुक्रवार को यह 'रेड सिग्नल' के साथ खुले। शेयर मार्केट में शुक्रवार को पीएनबी के शेयर 2.15 अंको यानी 1.68 फीसदी की गिरवाट के साथ बंद हुए। 

बीते दो दिनों में पीएनबी के शेयर 19 फीसदी तक गिरे थे लेकिन ताजा आंकड़ों को जोड़ दिया जाए तो बीते तीन दिनों में पीएनबी के शेयरों में इस सप्ताह करीब 21 फीसदी तक की गिरावट आई है। मार्केट बंद होने के साथ ही पीएनबी के शेयर 126 रुपये के साथ बंद हुए वहीं गुरवार को यह 128 रुपये के साथ बंद हुए थे। 

शुक्रवार सुबह शेयर बाजार खुलने के साथ ही पीएनबी के शेयर 125.70 रुपये की दर से लाल निशान के साथ खुले थे। तीन घंटे बाद ही इसमें गिरावट दर्ज की गई थी। दोपहर करीब 12 बजे पीएनबी के शेयर 120 रुपये की दर पर जा पहुंचे, लेकिन करीब 12:30 बजे निम्न स्तर के उछाल के साथ इसकी दर 122.70 रुपये पर दर्ज की गई थी।

इससे पहले गुरुवार को कारोबारी शुरुआत से ही पीएनबी के शेयरों में 7 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में घपलेबाजी की खबर सामने आने के बाद बुधवार को बैंक के शेयरों की कीमतों में करीब 10 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में बीते तीन महीनों में पीएनबी के शेयर इतने निचले स्तर पर इससे पहले दर्ज नहीं किए गए थे।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीनीरव मोदीNirav Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है