लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी का पासपोर्ट रद्द, मेहुल चौकसी ने कर्मचारियों से कहा- नहीं दे सकता बकाया पैसे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 24, 2018 13:01 IST

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी दोनों देश से बाहर हैं। दोनों पर पीएनबी ने 11300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सीबीआई और ईडी दोनों के खिलाफ जाँच कर रही हैं।

Open in App

नीरव मोदी के मामा चौकसी ने अपने कर्मचारियों को एक पत्र लिखकर कहा है कि वो उनकी बकाया सैलरी नहीं दे पाएंगे। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ 11300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी का पासपोर्ट रद्द कर दिया है।

इससे पहले सरकार ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट चार हफ्ते के लिए स्थगित करने के साथ दोनों को एक हफ्ते के अंदर जवाब देने के लिए कहा था। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जनवरी पहले हफ्ते में देश छोड़कर जा चुके हैं। सीबीआई ने 31 जनवरी को नीरव मोदी के खिलाफ 280 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। 15 फ़रवरी को पीएनबी ने सीबीआई से शिकायत की कि ये जालसाजी 11300 करोड़ रुपये की है। उसके बाद सीबीआई ने मेहुल चौकसी और उनसी जुड़ी गीतांजली जेम्स के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की।

चौकसी ने अपने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा है कि विभिन्न एजेंसियां उनके खिलाफ जाँच कर रही हैं जबकि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। चौकसी के वकील संजय एबोट ने ये पत्र कर्मचारियों को दिया। चौकसी से जुड़ी कंपनियों में 3500 कर्मचारी हैं। एबोट ने कहा कि ये पत्र कितने कर्मचारियों को मिलेगा ये नहीं पता क्योंकि जांच एजेंसियों ने सर्वर को जब्त कर दिया। चौकसी ने कहा है कि जाँच एजेंसियां उनके कर्मचारियों के मन में डर बैठा रही है।

सीबीआई ने करीब आधा दर्जन पीएनबी कर्मचारियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पीएनबी ने 16 कर्मचारियों को धोखाधड़ी में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया है। 

टॅग्स :मेहुल चौकसीनीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)सीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा