लाइव न्यूज़ :

PNB घोटालाः मेहुली चौकसी की गैर जमानती वारंट रद्द करने की अपील पर कोर्ट ने मांगा CBI से जवाब

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 28, 2018 14:04 IST

मेहुल चौकसी के वकील संजय अबाट ने कहा, ' हमने 10 से अधिक आधारों को लेकर कोर्ट पहुंचे हैं, जिनमें मुख्य रूप से मेडिकल आधार है। वहीं, दूसरी और सीबीआई ने कहा कि वह जवाब नहीं दे रहा है, लेकिन मेहुल ने प्रत्येक नोटिस पर जवाब दिया है।'

Open in App

मुंबई , 28 जूनः गीतांजलि जेम्स के प्रवर्तक मेहुल चौकसी ने अपने खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) को रद्द करने के लिए एक विशेष अदालत में अपील की, जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा है और 23 जुलाई को बहस के लिए समय तय किया गया है। मेहुल पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के हजारों करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी हैं। 

मेहुल चौकसी के वकील संजय अबाट ने कहा, ' हमने 10 से अधिक आधारों को लेकर कोर्ट पहुंचे हैं, जिनमें मुख्य रूप से मेडिकल आधार है। वहीं, दूसरी और सीबीआई ने कहा कि वह जवाब नहीं दे रहा है, लेकिन मेहुल ने प्रत्येक नोटिस पर जवाब दिया है।'

आगे उन्होंने कहा, 'मेरे ग्राहक ने सीबीआई को जवाब दिया कि उसका पासपोर्ट निरस्त कर दिया गया है और उसके पास सुरक्षा को लेकर भी खतरा है। इस मामले को लेकर अदालत ने सीबीआई से जवाब देने के लिए कहा है। मामला 23 जुलाई को बहस के लिए रखा गया है। हमने कानूनी आधार पर आवेदन दायर किया है कि गैर जमानती वारंट जारी नहीं जारी किए जाने चाहिए थे।आपको बता दें, मेहुल चौकसी के वकील संजय अबाट ने विशेष सीबीआई अदालत के न्यायमूर्ति जे सी जगदाले के समक्ष यह अपील दायर की थी। अपनी अपील में चौकसी ने दावा किया कि अपने स्वास्थ्य की वजह से वह यात्रा करने की स्थिति में नहीं हैं। हीरा कारोबारी ने यह भी दावा किया कि वह कहां है इसका खुलासा नहीं कर सकता क्योंकि उसे कई लोगों से अपनी जान का खतरा है। 

ये भी पढ़ें-पीएनबी घोटाल: मेहुल चोकसी ने सीबीआई से कहा, तबियत खराब है भारत नहीं आ सकता

चौकसी ने कहा कि उसने कभी जांच से बचने का प्रयास नहीं किया और जांच एजेंसियों की ओर मिले सभी पत्राचार का जवाब दिया है। चौकसी ने कहा कि उसका मामला नीरव मोदी से बिल्कुल भिन्न है। चौकसी ने यह भी कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी के खिलाफ सीबीआई की पहली प्राथमिकी के आधार पर उसकी संपत्तियों को कुर्क किया, जबकि उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं था। विशेष सीबीआई अदालत ने पिछले महीने पीएनबी घोटाले में दायर दूसरे आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए चोकसी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया था। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें! 

टॅग्स :मेहुल चौकसीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)सीबीईमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स