लाइव न्यूज़ :

25 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 19, 2017 12:53 IST

मैजेंटा लाइन के अंतर्गत इस खंड में बॉटेनिकल गार्डन और कालकाजी के बीच अभी लगने वाले 52 मिनट के समय में कमी आएगी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बॉटेनिकल लाइन से कालकाजी तक (मैजेंटा लाइन) मेट्रो विस्तार का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद इस लाइन को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "मोदी नोएडा से मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।"

मैजेंटा लाइन के अंतर्गत इस खंड में बॉटेनिकल गार्डन और कालकाजी के बीच अभी लगने वाले 52 मिनट के समय में कमी आएगी, वहीं बॉटेनिकल गार्डन से ब्लू लाइन के रास्ते वायलेट लाइन से कालकाजी जाने के समय में सीधे 19 मिनट की कमी होगी। 

मेट्रो की इस विस्तारित लाइन से नोएडा से फरीदाबाद जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जिसके बाद कालकाजी मंदिर के जंक्शन लाइन बनने से उस दिशा में जाने वाले यात्रियों के समय में बचत होगी।

परिचालन शुरू करने से पहले इस लाइन पर 13 से 15 नवंबर तक सुरक्षा जांच की गई थी और नवंबर माह के अंत में इस लाइन पर परिचालन शुरू होने की संभावना थी। 

सूत्रों के हवाले से हालांकि बताया गया है कि कुछ नौकरशाही वजहों से इसके परिचालन में देरी हुई, जिसमें से एक वजह इसके उद्घाटन के लिए उद्घाटनकर्ता का चुनाव भी शामिल था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम