लाइव न्यूज़ :

PM-Kisan Mobile App: पीएम-किसान के तहत पंजीकृत कृषक को राहत, ‘वन-टाइम पासवर्ड’ या ‘फिंगरप्रिंट’ के बिना अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूरा करेंगे, जानें उपयोग करने का तरीका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2023 22:31 IST

PM-Kisan Mobile App: पीएम-किसान मोबाइल ऐप पर नई सुविधा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पेश की। उन्होंने कहा कि योजना का कार्यान्वयन ‘प्रौद्योगिकी का उपयोग करके बहुत आसान हो गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकृषक बिना ओटीपी या फिंगरप्रिंट के अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं।तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है।8.1 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम-किसान की 13वीं किस्त का भुगतान किया गया।

PM-Kisan Mobile App: केंद्र प्रायोजित योजना पीएम-किसान के तहत पंजीकृत कृषक अब ‘वन-टाइम पासवर्ड’ (ओटीपी) या ‘फिंगरप्रिंट’ के बिना अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। सरकार ने इसके लिए बृहस्पतिवार को मोबाइल एप्लिकेशन पर ‘चेहरा प्रमाणीकरण’ सुविधा पेश की।

पीएम-किसान मोबाइल ऐप पर नई सुविधा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पेश की। उन्होंने कहा कि योजना का कार्यान्वयन ‘प्रौद्योगिकी का उपयोग करके बहुत आसान हो गया है। एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘पीएम-किसान मोबाइल ऐप के जरिए दूरदराज के कृषक बिना ओटीपी या फिंगरप्रिंट के अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं।’’

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत, पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है। यह योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी लेकिन इसे दिसंबर 2018 से लागू किया जा रहा है। 8.1 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम-किसान की 13वीं किस्त का भुगतान किया गया।

नए मोबाइल ऐप का उपयोग करना बहुत आसान है और यह ‘गूगल प्ले स्टोर’ पर डाउनलोड के लिए आसानी से उपलब्ध है। ऐप किसानों को योजना और पीएम-किसान खातों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करेगा। किसान ‘नो यूजर स्टेटस मॉड्यूल’ का उपयोग करके किसान भूमि बुआई की स्थिति, आधार को बैंक खातों से जोड़ने और ई-केवाईसी की स्थिति भी जान सकते हैं।

कृषि मंत्रालय ने लाभार्थियों के लिए उनके दरवाजे पर आधार-लिंक्ड बैंक खाते खोलने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) को भी शामिल किया है और सामान्य सेवा केंद्रों को राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की मदद से गांव-स्तरीय ई-केवाईसी शिविर आयोजित करने के लिए कहा है। कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और कृषि सचिव मनोज आहूजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। भा

टॅग्स :Farmersनरेन्द्र सिंह तोमरNarendra Singh Tomar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?