लाइव न्यूज़ :

PLI Scheme: 15 जुलाई से 12 अक्टूबर तक कीजिए आवेदन, एसी और एलईडी लाइट की पीएलआई योजना फिर से शुरू, कहीं आप चूक ना जाएं, ऐसे करें चेक, जानें प्रोसेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2024 15:49 IST

PLI Scheme: अब तक 6,962 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश वाली 66 आवेदक कंपनियों को पीएलआई योजना के लाभार्थियों के रूप में चुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से 12 अक्टूबर तक खुली रहेगी।समयसीमा खत्म होने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।निवेश बढ़ाने की मंशा रखने वाले मौजूदा लाभार्थी ही इसके पात्र होंगे।

PLI Scheme: सरकार ने सोमवार को कहा कि वह एयर कंडीशनर (एसी) और एलईडी लाइट जैसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों (व्हाइट गुड्स) के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से 90 दिन के लिए एक बार फिर शुरू करने जा रही है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बयान में कहा कि उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत व्हाइट गुड्स उद्योग अधिक निवेश करना चाहता है। इसे ध्यान में रखते हुए आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से 12 अक्टूबर तक खुली रहेगी। समयसीमा खत्म होने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

किसी भी तरह के भेदभाव से बचने के लिए, नए आवेदकों के साथ योजना के मौजूदा लाभार्थियों को भी अपना निवेश बढ़ाकर आवेदन करने के लिए पात्र बनाया गया है। अब तक 6,962 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश वाली 66 आवेदक कंपनियों को पीएलआई योजना के लाभार्थियों के रूप में चुना गया है।

योजना के दिशानिर्देशों के तहत, आवेदक केवल योजना की शेष अवधि के लिए ही प्रोत्साहन पाने के हकदार होंगे। बयान के मुताबिक, प्रस्तावित तीसरे दौर में स्वीकृत आवेदक अधिकतम तीन साल के लिए पीएलआई के तहत पात्र होंगे। केवल नए आवेदक और मार्च, 2023 तक की निवेश अवधि चुनने वाले एवं अपना निवेश बढ़ाने की मंशा रखने वाले मौजूदा लाभार्थी ही इसके पात्र होंगे।

वहीं जिन मौजूदा लाभार्थियों ने मार्च, 2022 तक की निवेश अवधि का विकल्प चुना है और प्रस्तावित तीसरे दौर में उच्च निवेश श्रेणी में जाना चाहते हैं, वे अधिकतम दो वर्षों के लिए ही प्रोत्साहन राशि पाने के हकदार होंगे। इसके साथ ही कारोबार में तरलता बनाए रखने, बेहतर कार्यशील पूंजी प्रबंधन और लाभार्थियों की परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए अब पीएलआई की तिमाही दावा प्रसंस्करण की प्रणाली शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात अप्रैल, 2021 को एयर कंडीशनर और एलईडी लाइट के कलपुर्जों के उत्पादन और उनको असेंबल करने के लिए व्हाइट गुड्स की पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना को 2021-22 से 2028-29 तक सात साल की अवधि में लागू किया जाना है और इसका परिव्यय 6,238 करोड़ रुपये है।

टॅग्स :PLIGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

कारोबारसीएसआर पर सालाना खर्च 15,000 करोड़ रुपये को पार?, विशेषज्ञ बोले-स्थानीय भागीदारी को और मजबूत करने की जरूरत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी