लाइव न्यूज़ :

करतारपुर गुरुद्वारे में 11,000 रुपये तक ले जा सकते हैं तीर्थयात्री : आरबीआई

By भाषा | Updated: December 15, 2021 20:54 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि भारतीय नागरिक और ओसीआई कार्डधारक करतारपुर साहिब कॉरिडोर के जरिये पाकिस्तान के करतारपुर में स्थित गुरुद्वारे दरबार साहिब की तीर्थयात्रा के दौरान 11,000 रुपये या अमेरिकी डॉलर के रूप में इतनी ही राशि ले जा सकते हैं, जो 25,000 रुपये की सामान्य सीमा के मुकाबले कम है।

विदेशी मुद्रा प्रबंधन (मुद्रा का निर्यात और आयात) विनियम, 2015 के अनुसार कोई भी भारतीय निवासी नेपाल और भूटान के अलावा किसी देश की मुद्रा में 25,000 रुपये तक के नोट ले जा सकता है। मुद्रा लाने के लिए भी यही सीमा लागू होती है।

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि सरकार के परामर्श से रिजर्व बैंक ने ‘‘फैसला किया है कि भारतीय पासपोर्ट धारकों के साथ ही भारतीय मूल के ओसीआई कार्डधारकों को श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के जरिये पाकिस्तान के करतारपुर में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब की तीर्थयात्रा के दौरान भारत से जाते समय या वापसी करते समय अपने साथ 11,000 रुपये या अमेरिकी डॉलर के रूप में इतनी ही राशि साथ रखने की इजाजत होगी।’’

करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत के पंजाब राज्य के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्धारे से जोड़ता है।

चार किलोमीटर लंबा कॉरिडोर भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को दरबार साहिब जाने के लिए वीजा मुक्त पहुंच प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के कटिहार में मुखिया पति ने मस्जिद में चोरी करने के आरोप में तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा, दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया

भारतबिहार में भी 'ऑपरेशन लोटस'? कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात, पार्टी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री से मीटिंग

भारतएनसीसी ने मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल को किया प्रभावित, कैडेट की घुड़सवारी से लेकर नेतृत्व क्षमता के कायल हुआ प्रतिनिधिमंडल

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन