लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल, डीजल के दाम 20 पैसे प्रति लीटर घटे

By भाषा | Updated: August 22, 2021 14:01 IST

Open in App

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को 20-20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। यह पिछले एक महीने से अधिक समय में पेट्रोल की कीमतों में की गयी पहली कटौती है। वहीं एक सप्ताह से कम समय में डीजल के दाम चौथी बार घटाए गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम घटकर 101.64 रुपये और डीजल का 89.07 रुपये प्रति लीटर रह गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम मई के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं। इसके बाद देश में वाहन ईंधन के दाम नीचे आए हैं। 18 अगस्त से डीजल के दाम चार बार घटे हैं। प्रत्येक बार कीमतों में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। इससे पिछले तीन बार में डीजल के दाम तो घटे थे, लेकिन पेट्रोल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। रविवार को पेट्रोल के दाम 36 दिन तक यथावत रहने के बाद पहली बार घटे हैं। संसद सत्र के दौरान वाहन ईंधन कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था। इससे पहले 17 जुलाई को पेट्रोल और डीजल कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। चार मई से 17 जुलाई तक पेट्रोल कीमतों में 11.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 9.14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इस दौरान वाहन ईंधन कीमतों में कई बार बढ़ोतरी के बाद देश के आधे से ज्यादा हिस्से में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया था। भारत अपनी तेल जरूरत का 85 प्रतिशत आयात के जरिये पूरा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी