लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि, दिल्ली-मुंबई सहित लखनऊ और पटना में अब ये है नया रेट

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2022 07:21 IST

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर वृद्धि की गई है। कल के बाद आज भी 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। कल एलपीजी घरेलू सिलेंडर के दाम भी 50 रुपये तक बढ़ाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देलगातार दूसरे दिन बढ़े दाम, पेट्रोल-डीजल पर प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।दिल्ली में पेट्रोल की आज कीमत 97.01 रुपये प्रति लीटर हो गई है, डीजल 88.27 रुपये प्रति लीटर।इससे पहले कल 137 दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाई गई थी।

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि की गई है। एक बार फिर से सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल पर प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी की है। इससे पहले कल 137 दिन बाद पेट्रेल-डीजल के दाम बढ़ाए गए। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के कुछ दिनों के बाद यह वृद्धि की गई थी। ऐसे में दिल्ली में पेट्रोल की आज कीमत 97.01 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, एक लीटर डीजल के लिए 88.27 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब 111.58 रुपये होगी, जबकि डीजल की कीमत 95.74 रुपये प्रति लीटर होगी।

Petrol-Diesel Price: चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

दिल्ली- पेट्रोल 97.01 रुपये और डीजल 88.27 रुपये प्रति लीटरमुंबई- पेट्रोल 111.58 रुपये और डीजल 95.74 रुपये प्रति लीटरचेन्नई- पेट्रोल 102.96 रुपये और डीजल 92.99 रुपये प्रति लीटरकोलकाता- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 91.42 रुपये प्रति लीटर

Petrol-Diesel Price: पटन, लखनऊ, जयपुर में ये होगा नया रेट

नोएडा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.46 रुपये हो गई है। वहीं, डीजल 87.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है। ऐसे ही लखनऊ में पेट्रोल 96.88 रुपये और डीजल 88.41 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा जयपुर में पेट्रोल 108.74 रुपये और डीजल 92.33 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गुरुग्राम में पेट्रोल 96.7 रुपये और डीजल 87.91 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें बुधवार सुबह छह बजे से लागू हैं।

बता दें कि आप SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक कर सकते। ऐसे ही बीपीसीएल के ग्राहक 9223112222 पर आरएसपी कोड लिखकर पेट्रोल-डीजल की कीमत देख सकते हैं। वहीं एचपीसीएल उपभोक्ता 9222201122 नंबर पर HPPrice भेजकर कीमत जान सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम