लाइव न्यूज़ :

Petrol, Diesel Latest Prices Announced: दिवाली से पहले जनता को लगा झटका, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों में आया उछाल; जानें अब कितना है प्राइस

By अंजली चौहान | Updated: October 24, 2024 10:20 IST

Petrol, Diesel Latest Prices Announced: 24 अक्टूबर, 2024 के लिए मुंबई और अन्य शहरों में नवीनतम पेट्रोल और डीजल की कीमतों से अपडेट रहें। प्रति लीटर वर्तमान दरों की खोज करें और दैनिक ईंधन की कीमतों को प्रभावित करने वाले कारकों को समझें।

Open in App

Petrol, Diesel Latest Prices Announced: आज पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों के जारी होने के साथ ही जनता को तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि गुरुवार, 24 अक्टूबर को तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए खुदरा दामों में उछाल देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान तक ईंधन की कीमतों में काफी बदलाव हुआ है। गौरतलब है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए, जिसमें दिल्ली और मुंबई जैसे चार बड़े महानगरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

ताजा कीमतों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर अब 95.01 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।डीजल की कीमत 18 पैसे बढ़कर 88.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

गाजियाबाद जिले में पेट्रोल की कीमत 6 पैसे घटकर 94.65 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 7 पैसे घटकर अब 87.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

राजस्थान के सीकर जिले में पेट्रोल 82 पैसे बढ़कर अब 106.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 74 पैसे बढ़कर 91.52 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में भी पिछले 24 घंटों में मामूली गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर 75.41 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। इसी तरह डब्ल्यूटीआई की दर भी मामूली घटकर 71.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है।

बड़े शहरों में ईंधन के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर है। 

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। 

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है। 

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। 

इन शहरों में बदली दरें:

नोएडा में अब पेट्रोल 95.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.14 रुपये प्रति लीटर है।

गाजियाबाद में अब पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर है।

सीकर में अब पेट्रोल 106.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.52 रुपये प्रति लीटर है।

टॅग्स :पेट्रोल डीजल आज का भावपेट्रोल का भावडीजल का भावदिल्लीजयपुरमुंबईचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स