लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल 8 पैसे लीटर महंगा हुआ, डीजल के दाम 19 पैसे लीटर बढ़े

By भाषा | Updated: November 22, 2020 10:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। रविवार को पेट्रोल 8 पैसे प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम चढ़ रहे हैं जिससे करीब दो माह बाद ईंधन की कीमतों में फिर वृद्धि का सिलसिला शुरू हो गया है।

पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसचूना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल आठ पैसे की वृद्धि के साथ 81.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 71.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार से ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला फिर शुरू किया है। तीन दिन में पेट्रोल के दाम 40 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 61 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 22 सितंबर से पेट्रोल कीमतों में संशोधन नहीं हुआ था। वहीं दो अक्टूबर से डीजल कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियां....इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बेंचमार्क कीमतों तथा विदेशी मुद्रा विनिमय दर के आधार पर ईंधन कीमतों में संशोधन करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल