लाइव न्यूज़ :

Pepsi और Coca Cola ने रूस में बंद की बिक्री, यूक्रेन पर हमले के खिलाफ लिया फैसला

By विनीत कुमार | Updated: March 9, 2022 08:08 IST

यूक्रेन में युद्ध के बीच कोका कोला और पेप्सिको ने रूस में अपने पेय पदार्थों की बिक्री फिलहाल बंद करने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोका कोला और पेप्सिको सहित मैकडॉनल्ड्स ने रूस में फिलहाल व्यापार बंद करने का फैसला किया।हाल में पश्चिमी देशों से जुड़ी कई और कंपनियों ने भी रूस में अपना व्यापार रोका है।

नई दिल्ली: कोका कोला और पेप्सिको ने यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ अपना व्यापार फिलहाल रूस में बंद करने का ऐलान किया है। इसकी घोषणा मंगलवार को की गई। अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों की घोषणा के बाद हाल में पश्चिमी देशों से जुड़ी कई और कंपनियों ने भी रूस में अपना व्यापार रोकने का ऐलान किया है।

कोका-कोला ने कहा कि रूस और यूक्रेन में उसके कारोबार ने 2021 में कंपनी के नेट ऑपरेटिंग रेवेन्यू में लगभग 1% से 2% का योगदान दिया। कंपनी ने कहा, हमारा दिल यूक्रेन में इन दुखद घटनाओं से प्रभावित हो रहे लोगों के साथ है।'

वहीं, पेप्सिको ने कहा कि वह रूस में दूध और अन्य डेयरी संबंधी चीजों, बेबी फॉर्मूला और बेबी फूड जैसी दैनिक आवश्यक वस्तुओं की बिक्री जारी रखेगी। PepsiCo पश्चिम की उन कुछ कंपनियों में शामिल है जिसका कोला सोवियत संघ में इसके पतन से पहले भी बिकता था।

पेप्सीको ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'जैसा कि आप में से बहुत से लोग जानते हैं हम 60 से अधिक वर्षों से रूस में काम कर रहे हैं और कई रूसी घरों में हमारे लिए जगह है। पेप्सी-कोला ने शीत युद्ध में रूस के बाजार में प्रवेश किया और संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ के बीच जमीन बनाने में मदद की। हालांकि, यूक्रेन में होने वाली भयावह घटनाओं को देखते हुए हम पेप्सी-कोला की बिक्री बंद करने की घोषणा कर रहे हैं। इसमें 7Up और Mirinda शामिल हैं। हम रूस में पूंजी निवेश और सभी विज्ञापन और प्रचार गतिविधियों को भी निलंबित कर रहे हैं।

इससे पहले मैकडॉनल्ड्स कॉर्प (MCD.N) ने कहा कि वह रूस में अपने सभी 847 रेस्तरां को अस्थायी रूप से बंद कर रहा है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!