लाइव न्यूज़ :

पेटीएम पेमेंट्स बैंक क्या आपका डेटा चीन भेज रहा है? कंपनी ने दावों को किया खारिज, सीईओ विजय शेखर ने कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: March 15, 2022 09:13 IST

पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने उन दावों को खारिज किया है जिसमें ग्राहकों से जुड़े डेटा चीन की कंपनियों से साझा करने की बात कही गई है। विजय शेखर शर्मा ने कहा कि बैंक पूरी तरह से भारतीय स्वामित्व वाली इकाई है।

Open in App

नई दिल्ली:  भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले हफ्ते पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को नए खाते खोलने से रोक दिया था। आरबीआई ने परिचालन में ‘सामग्री निगरानी संबंधी चिंताएं’ पाए जाने की बात कहते हुए रोक लगाई थी। इस बीच पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा चीन की कुछ कंपनियों से डेटा साझा करने जैसी खबरें आई है। हालांकि पेटीएम ने ऐसे दावों स इनकार किया है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीबीबीएल) ने सोमवार को एक बयान में अपना पक्ष रखते हुए कहा, ‘बैंक के सभी आंकड़े देश के भीतर ही हैं। हम डिजिटल इंडिया अभियान में पूरी तरह यकीन करते हैं और देश में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ 

कंपनी कहा कि ग्राहकों से जुड़े आंकड़े देश के भीतर ही सुरक्षित रखने संबंधी रिजर्व बैंक के नियमों का वह पूरी तरह पालन करता है। कंपनी ने उन रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसके मुताबिक पेटीएम पेमेंट्स बैंक में चीन की कुछ फर्मों की भी अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी है। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा की पेमेंट्स बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि बाकी हिस्सा वन97 कम्युनिकेशंस के पास है। चीन स्थित अलीबाबा समूह की अपनी अनुषंगियों के जरिये वन97 कम्युनिकेशंस में करीब 31 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

'पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरी तरह से भारतीय स्वामित्व वाली इकाई'

दूसरी ओर डिजिटल वित्तीय सेवा फर्म वन97 कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष और पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) के प्रवर्तक विजय शेखर शर्मा ने कहा कि बैंक पूरी तरह से भारतीय स्वामित्व वाली इकाई है और उसने भारतीय तकनीक के आधार पर अपना सिस्टम बनाया है। बहरहाल, नए खाते खोलने पर रोक लगने के बाद सोमवार को पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में करीब 13 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार प्लेटफॉर्म में वर्तमान में 300 मिलियन से अधिक वॉलेट और 60 मिलियन बैंक खाते हैं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक का गठन अगस्त 2016 में हुआ था और इसने मई 2017 में औपचारिक रूप से अपना काम शुरू किया था। 

टॅग्स :पेटीएमPaytm Payments Services Ltd.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम