लाइव न्यूज़ :

भारत में आक्रामक तरीके से नियुक्तियां जारी रखेगी पेपाल

By भाषा | Updated: September 1, 2021 18:24 IST

Open in App

डिजिटल भुगतान समाधान कंपनी पेपाल ने देश में आक्रामक तरीके से नियुक्तियों के जरिये अपनी टीम के निर्माण की प्रतिबद्धता जताई है। पेपाल ने कहा है कि भारत उसकी विकास क्षमताओं का ‘आधार’ है। अमेरिका की कंपनी ने एक अप्रैल को घरेलू भुगतान सेवाओं से बाहर निकलने की घोषणा की थी। पेपाल ने कहा कि वह छोटे कारोबार क्षेत्रों को डिजिटल मंच के इस्तेमाल के जरिये अपनी सीमापार बिक्री को बढ़ाने में सहयोग दे रही है। पेपाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ओमनी पेमेंट्स) जिम मैगट्स ने वर्चुअल तरीके से संवाददाता से बात करते हुए कहा, ‘‘चेन्नई और बेंगलुरु में हमारी उल्लेखनीय उपस्थिति है। इसके अलावा मुंबई में हमारा बिक्री एवं विपणन कार्यालय है। भारत हमारी विकास क्षमताओं का आधार है।’’ कंपनी के बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद केंद्रों में 5,500 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। पेपाल के उपाध्यक्ष (साइट विश्वसनीयता और क्लाउड इंजीनियरिंग) वेस हमल ने कहा कि कंपनी भारत में आक्रामक तरीके से भर्तियां जारी रखेगी।इस साल फरवरी में कंपनी ने कहा था कि उसने पिछले साल भारत में 3.6 लाख दुकानदारों की 1.4 अरब डॉलर की अंतरराष्ट्रीय बिक्री को पूरा करने में मदद की। घरेलू भुगतान बाजार से पेपाल के बाहर निकलने के बारे में मैगट्स ने कहा कि कंपनी ने सीमापार भुगतान पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में कारोबार ऑनलाइन आ रहा है। महामारी के बीच ऑनलाइन कारोबार तेजी से बढ़ा है। ऐसे में पेपाल एक वाणिज्य संगठन के रूप में खुद को बदल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

विश्वपाकिस्तानी सेना और सहयोगी जमात-ए-इस्लामी ने 25 मार्च 1971 को बंगाली हिंदुओं के खिलाफ कत्लेआम किया, अमेरिकी सांसद ग्रेग लैंड्समैन ने कहा-‘‘युद्ध अपराध और नरसंहार’’ माना जाए?

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स