लाइव न्यूज़ :

ओयो का भारत कारोबार परिचालन पटरी पर लौटने की राह पर: रितेश अग्रवाल

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च होटल कंपनी ओयो का भारत कारोबार अब सकारात्मक राह पर चल पड़ा है। जनवरी 2021 के बाद से कंपनी वैश्विक कारोबार में कोविड- पूर्व के स्तर पर सकल मुनाफा अर्जित करने लगी है। कंपनी के समूह सीईओ रितेश अग्रवाल ने बुधवार को कर्मचारियों को भेजे ई- मेल में यह कहा है।

पीटीआई ने इस ई- मेल को देखा है। इसमें कहा गया है, ‘‘वर्ष 2021 में ओयो सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। हमें भारत भर में इसमें सुधार के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही यूरोप और दक्षिण पूर्वी एशिया में भी कंपनी का कारोबार सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कोविड- 19 संकट के दौरान कंपनी का बने रहना और उसके बाद इसके आगे बढ़ना यह दिखाता है कि हम एक मजबूत बुनियाद और बेहतर संभावनाओं वाली कंपनी है।’’

उन्होंने कहा कि ओयो ने जनवरी के बाद से उतनी ही कमाई की है जितनी की उसने कोविड- 19 से पहले की थी। यह कंपनी के लिये बड़ी सफलता है। इससे अर्थव्यवस्था में मांग के बढ़ने का संकेत मिलता है। ‘‘गतिविधियों में प्रतिबंध और लॉकडाउन में ढील दिये जाने के साथ ही टीकाकरण की कवरेज बढ़ने को देखते हुये हम 2021 में सकल मुनाफे में और मजबूती की उम्मीद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम