लाइव न्यूज़ :

ट्रेनों में 'माल चोरी' पर लगेगी लगाम! रेलवे में जल्द ही लागू होने जी रही है ‘ओटीपी’ आधारित ‘डिजिटल लॉकिंग सिस्टम’, जानें कैसे करेगा यह ‘लॉक’ काम?

By भाषा | Updated: February 22, 2023 07:35 IST

मामले में बोलते हुए एक अधिकारी ने कहा है कि ‘‘सफर के दौरान माल तक पहुंच संभव नहीं होगी। डिब्बे को ओटीपी के जरिये खोला जाएगा और एक अन्य ओटीपी के जरिये इसे बंद किया जाएगा। अभी, हम डिब्बे को सील करते हैं और हर स्टेशन पर सील के अनछुआ रहने को सुनिश्चित करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे माल व पार्सल की ढुलाई करने वाली ट्रेनों में चोरी को रोकने के लिए यह कदम उठाने जा रही है। इसके तहत हर ट्रेन में ‘ओटीपी’ आधारित ‘डिजिटल लॉक’ लगाए जांएगे। ऐसे में कम से कम तीन रेलवे जोन उन कंपनियों की पहचान करने में लग गई है जो ऐसी सुविधाएं कम दाम में प्रदान करें।

नई दिल्ली: रेलवे माल ढुलाई एवं पार्सल ट्रेन में वस्तुओं को चोरी होने से सुरक्षा प्रदान करने के लिए जल्द ही ‘ओटीपी’ (वन टाइम पासवर्ड) आधारित ‘डिजिटल लॉक’ प्रणाली का उपयोग शुरू करने वाला है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। 

आपको बता दें कि इस प्रणाली का आमतौर पर ट्रक में इस्तेमाल किया जाता है, जहां एक ‘स्मार्ट लॉक’ मुहैया किया जाता है जिसमें ‘जीपीएस’ (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगा होता है। इसकी सहायता से वाहन की मौजूदगी के स्थान का पता चलता है और माल चोरी की आशंका घट जाती है। 

अधिकारियों ने क्या कहा

मामले में बोलते हुए अधिकारियों ने बताया है कि यह प्रणाली सुरक्षित ओटीपी पर पूर्णत: आधारित होगी, जिसका उपयोग ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे खोलने और बंद करने में किया जाएगा। 

इस पर एक अधिकारी ने कहा है कि ‘‘सफर के दौरान माल तक पहुंच संभव नहीं होगी। डिब्बे को ओटीपी के जरिये खोला जाएगा और एक अन्य ओटीपी के जरिये इसे बंद किया जाएगा। अभी, हम डिब्बे को सील करते हैं और हर स्टेशन पर सील के अनछुआ रहने को सुनिश्चित करते हैं।’’ 

कैसे करेगा यह ‘स्मार्ट लॉक’ काम

मामले में अधिकारी ने आगे बताया कि प्रत्येक स्टेशन पर रेलवे के एक कर्मचारी को ओटीपी प्राप्त होगा कि माल का लदान या उसे उतारने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रणाली सुगम रहे। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम तीन रेलवे जोन उन कंपनियों की पहचान करने के लिए सक्रियता से जुटे हैं, जो यह सेवा किफायती दर पर उसे मुहैया कर सके।  

टॅग्स :RailwaysबिजनेसNew DelhiBusiness
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?