लाइव न्यूज़ :

Online Gaming OTT Platforms: हर माह ऑनलाइन गेमिंग पर 100 रुपये से कम, ओटीटी मंच पर 200-400 रुपये तक खर्च करते हैं लोग, आईआईएम-ए में रिपोर्ट में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2023 22:07 IST

Online Gaming OTT Platforms: भारतीय प्रबंध संस्थान-अहमदाबाद (आईआईएम-ए) के एक पत्र में प्रकाशित सर्वेक्षण में बताया गया है कि उपयोगकर्ता प्रतिदिन सोशल मीडिया पर अधिकतम 194 मिनट, ऑनलाइन गेमिंग पर 46 मिनट और ओटीटी पर 44 मिनट बिताते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रौद्योगिकी और नीति शोध संस्था ‘एस्या सेंटर’ ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।रिपोर्ट माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक के बाद आई है।भागीदारी शुल्क में 30 प्रतिशत की वृद्धि से जुड़ाव में 71 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। 

Online Gaming OTT Platforms: उपभोक्ता हर महीने ऑनलाइन गेमिंग पर 100 रुपये से कम और ओवर-द-टॉप (ओटीटी) मंच पर 200-400 रुपये से कम खर्च करते हैं। प्रौद्योगिकी और नीति शोध संस्था ‘एस्या सेंटर’ ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

भारतीय प्रबंध संस्थान-अहमदाबाद (आईआईएम-ए) के एक पत्र में प्रकाशित सर्वेक्षण में बताया गया है कि उपयोगकर्ता प्रतिदिन सोशल मीडिया पर अधिकतम 194 मिनट, ऑनलाइन गेमिंग पर 46 मिनट और ओटीटी पर 44 मिनट बिताते हैं। रिपोर्ट में दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, पटना, मैसूर, लखनऊ, जयपुर और भोपाल के 2,000 उत्तरदाताओं के विचार लिए गए हैं।

इसके अलावा 143 मोबाइल एप्लिकेशन में 20.6 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं का इन-ऐप डेटा पर यह रिपोर्ट आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग को लेकर नीति निर्माताओं की चिंता उपयोगकर्ता के समय-व्यय और खर्च किए जाने वाले पैसे को लेकर है। रिपोर्ट माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक के बाद आई है।

जिसमें ऑनलाइन गेमिंग उद्योग पर लगाए गए जीएसटी को सकल गेमिंग राजस्व (जीजीआर) पर 18 प्रतिशत से बदलकर 28 प्रतिशत कर दिया है। इससे जीएसटी पर उद्योग का खर्च 350 से 400 प्रतिशत बढ़ गया है। सर्वेक्षण के अनुसार, ऑनलाइन गेम के लिए भागीदारी शुल्क में 30 प्रतिशत की वृद्धि से जुड़ाव में 71 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। 

टॅग्स :सोशल मीडियाGST Councilजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

ज़रा हटकेWATCH: जीत के जश्न में डूबे थे कार्यकर्ता, सामने से आया जनाजा तो सम्मान के साथ दिया रास्ता; बंगाल चुनाव के इस वीडियो के देख करेंगे सलाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी