लाइव न्यूज़ :

ओला की आईपीओ के जरिए 1.5 अरब डॉलर का जुटाने की योजना: सूत्र

By भाषा | Updated: August 30, 2021 22:08 IST

Open in App

ऑनलाइन कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से 1-1.5 अरब डॉलर (7,324-10,985 करोड़ रुपये) जुटाने पर विचार कर रही है और उसके दिसंबर तिमाही में इस संबंध में विवरण दाखिल करने की उम्मीद है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने कहा कि ओला आईपीओ के प्रबंधन के लिए सिटीग्रुप इंक और कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड सहित चुनिंदा बैंकों के साथ काम कर रही है। उनमें से एक ने कहा कि आकार और समयसीमा सहित ओला को चलाने वाली कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजीज की पेशकश का विवरण अब भी बदल सकता है, क्योंकि विचार-विमर्श का दौर जारी है। ओला को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला। हाल ही में, ओला के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने कहा था कि कंपनी अगले साल किसी समय आईपीओ लाने की योजना बना रही है, लेकिन अभी तक कोई तारीख तय नहीं हुई है। ओला के आईपीओ से उसके साफ्ट बैंक, टाइगर ग्लोबल और स्टीडव्यू कैपिटल जैसे निवेशकों को कंपनी में अपनी पूरी अथवा आंशिक हिस्सेदारी बेचने का अवसर मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार'हफ्ते में 70 घंटे' की बहस पर अब मैरिको चेयरमैन हर्ष मारीवाला ने की टिप्पणी, कहा- बिताए घंटों के बजाय काम में गुणवत्ता और जुनून भी होना जरूरी

कारोबारKotak Mahindra CEO: उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा के सीईओ पद से दिया इस्तीफा, जानें इसके पीछे का कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?