लाइव न्यूज़ :

विदेशों में भाव चढ़ने से तेल तिलहन कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: August 16, 2021 19:42 IST

Open in App

विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को अधिकांश तेल तिलहन के भाव सुधार के साथ बंद हुए जबकि अन्य के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। बाजार सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत की तेजी रही जबकि सामान्य कारोबार के दौरान शिकॉगो एक्सचेंज में कोई घट बढ़ नहीं हुई। दूसरी ओर देश में तेल रहित खल (डीओसी) की घरेलू मांग बढ़ने से सोयाबीन दाना और सोयाबीन लूज के दाम में सुधार रहा। एनसीडीईएक्स के वायदा कारोबार में सोयाबीन के सितंबर अनुबंध का भाव 7,580 रुपये क्विन्टल है। वहीं, कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) में सुधार को देखते हुए सोयाबीन तेल कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि घरेलू त्यौहारी मांग के बीच बिनौला रिफाइंड का भाव मूंगफली से कहीं महंगा हो गया है जिससे मूंगफली तेल तिलहन की मांग बढ़ी है इनकी कीमतों में सुधार देखने को मिला। सूत्रों ने कहा कि देश में तेल तिलहन का उत्पादन बढ़ाना आवश्यक हो गया है क्योंकि इस मामले में हमारी लगभग 70 प्रतिशत जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर होना कहीं से उचित नहीं है। विदेशी कंपनियां इस स्थिति का फायदा उठा सकतीं हैं। बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल) सरसों तिलहन - 7,975 - 8,025 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये। मूंगफली - 6,595 - 6,740 रुपये। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,000 रुपये। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,315 - 2,445 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 15,900 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,555 -2,605 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,640 - 2,750 रुपये प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,300 रुपये। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,100 रुपये। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,850 रुपये। सीपीओ एक्स-कांडला- 12,150 रुपये। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,700 रुपये। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,900 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमलेशियाः सुधारवादी नेता अनवर इब्राहिम होंगे नए पीएम, मलेशिया के राजा ने त्रिशंकु संसद की अनिश्चितता खत्म किया

विश्वमलेशियाः अगले पीएम बनने के करीब इब्राहिम, आम चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, 112 सीटों के आंकड़े से काफी पीछे

कारोबारबीते सप्ताह सोयाबीन, पामोलीन, सीपीओ की कीमतों में गिरावट

कारोबारबिनौला, मूंगफली, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट

कारोबारविदेशों में भाव बढ़ने से सोयाबीन तिलहन, सोयाबीन डीगम तेल, कच्चा पॉम तेल के भाव चढ़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!