लाइव न्यूज़ :

ईरान से तेल आयात, भारत को छूट दे सकता है अमेरिका

By भाषा | Updated: July 17, 2018 23:27 IST

अमेरिका के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने विदेश सचिव विजय गोखले के साथ ईरान से तेल आयात पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर आज वार्ता की। 

Open in App

नई दिल्ली , 17 जुलाई: वाशिंगटन की ओर से तेल आयात को लेकर कुछ देशों को छूट के संकेत के बीच 17 जुलाई को अमेरिका के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने विदेश सचिव विजय गोखले के साथ ईरान से तेल आयात पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर आज वार्ता की।  आतंकवादी वित्तपोषण के सहायक सचिव मार्शल बिलिंगसिली के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्रालय के उच्च अधिकारियों से भी अलग से बात की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के साथ गोखले की वार्ता में ईरान से तेल आयात पर अमेरिकी प्रतिबंधों के मुद्दे पर चर्चा हुई। गोखले ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष इस मुद्दे पर भारत के रुख को स्पष्ट किया।भारत ने स्पष्ट किया है कि वह राष्ट्रीय हित के अनुसार कदम उठाएगा। भारत में बातचीत ऐसे समय हुई जब वाशिंगटन में अमेरिकी वित्त सचिव स्टीवन मनुचिन ने कहा कि अमेरिका कुछ ऐसे देशों को प्रतिबंधों में छूट दे सकता है जिन्हें ईरान से तेल आयात में कटौती के लिए कुछ वक्त चाहिए। भारत को भी उम्मीद है कि इससे उसे प्रतिबंधों में कुछ राहत मिल सकेगी। ट्रंप प्रशासन की ईरान से बड़े तेल आयातक देशों से संपर्क की योजना के परिणाम स्वरूप अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा है। हालांकि, अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत को ईरान से तेल कटौती को लेकर अभी निर्णय लेना है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :ईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत