लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने सीमाई जिलों को छत्तीसगढ़ से आने वाले धान की खेप रोकने को कहा

By भाषा | Updated: November 16, 2020 23:42 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 16 नवंबर ओडिशा सरकार ने आठ सीमाई जिलों को कहा है कि वे छत्तीसगढ़ से आने वाले धान की खेप को राज्य में घुसने से रोकें, ताकि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ अनाधिकृत लोगों को नहीं मिल सके।

अधिकारियों ने कहा कि यह निर्देश जिन आठ जिले के कलेक्टरों को दिया गया है। इनमें बरगढ़, संबलपुर, बोलानगीर, कालाहांडी, नुआपाड़ा, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़ और नबरंगपुर जिले शामिल हैं।

खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव बिजय कुमार प्रस्ती ने कहा कि खरीफ धान की खरीद सीमावर्ती जिलों में नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू हो गयी है। यह खरीद केवल पंजीकृत किसानों से ही उन्हें जारी किये गये टोकन के अनुसार की जानी चाहिये।

पिछले सप्ताह कलेक्टरों को लिखे पत्र में यह सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है कि अधिकृत समितियों और समूहों द्वारा खरीदे गये धान केवल वास्तविक पंजीकृत किसानों के ही हों। इसका लाभ किसी भी परिस्थिति में अनाधिकृत लोगों को नहीं मिलना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमशरूम फार्मिंग यूनिट के नाले में जहरीली गैस के कारण पिंटू राजेश प्रसाद, व्यास सोहम कुमार और गौतम रामसुरन कुशवाहा की मौत

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

कारोबारडायमंड क्राॅसिंग पर ट्रेनाें काे झटकाें से मिलेगी मुक्ति?, सितंबर महीने से शुरू हाेगा काम, क्या होंगे फायदे?

भारतकार में AC नहीं चलाते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऐसा क्यों?, घर से निकलते समय जेब में प्याज लेकर चलो?, वीडियो

भारतस्कूल टाइमिंग में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुला रहने का निर्देश, 27 अप्रैल से लागू

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसानों और कृषि के सामने कमजोर मानसून का जोखिम 

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां