लाइव न्यूज़ :

नुवोको विस्टास के शेयर की पहले दिन कमजोर शुरुआत

By भाषा | Updated: August 23, 2021 11:29 IST

Open in App

सीमेंट विनिर्माता नुवोको विस्टास के शेयर की सोमवार को अपने पहले कारोबारी सत्र में कमजोर शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य पर 17 प्रतिशत के नुकसान के साथ सूचीबद्ध हुआ। नुवोको विस्टास के शेयर का निर्गम मूल्य 570 रुपये था। यह पहले दिन 471 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो निर्गम मूल्य पर 17.30 प्रतिशत की गिरावट है। हालांकि, सुबह के कारोबार में कंपनी का शेयर 538.65 रुपये पर पहुंचा था, जो निर्गम मूल्य से 5.50 प्रतिशत कम है। बीएसई में कंपनी का शेयर 549.65 रुपये के अपने दिन के उच्चस्तर तक गया। इसकी शुरुआत 471 रुपये पर हुई। हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य पर करीब 15 प्रतिशत के नुकसान से 485 रुपये पर खुला। यह दिन में कारोबार के दौरान 550 रुपये तक गया। इससे पहले इसी महीने निरमा समूह की कंपनी नुवोको विस्टास के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 1.71 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 5,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 1,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए। इसके अलावा 3,500 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसेंसेक्स 82,637 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर, निफ्टी 25,257 पर नए शिखर पर पहुंचा

भारतCBI ने फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुंबई पुलिस प्रमुख और NSE के पूर्व सीईओ के खिलाफ दर्ज किया नया केस

कारोबारमुनाफावसूली से बाजार रिकार्ड स्तर से नीचे आया; आईटी, धातु शेयरों में गिरावट

कारोबारबाजार के लिये शुक्रवार रहा शानदार; सेंसेक्स 56,000 अंक के पार पहुंचा, रुपया 53 पैसे उछला

कारोबारएनएसई ने निवेशकों से कहा, केवल पंजीकृत शेयर दलालों से ही सौदे करें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका