लाइव न्यूज़ :

गूगल पर अब आप नहीं कर सकेंगे पुरानी नौकरी का निगेटिव रिव्यू, कंपनी ने बदली नीति

By IANS | Updated: December 30, 2017 18:52 IST

गूगल का कहना है कि उसने इसे 'हितों का टकराव' माना है, इसलिए नकारात्मक समीक्षा को बंद कर दिया गया है।

Open in App

गूगल ने अपनी समीक्षा नीति में बदलाव किया है, जिसके मुताबिक अब लोग कंपनी के बिजनेस टूल पर अपनी पुरानी नौकरियों के बारे में नकारात्मक समीक्षा नहीं कर पाएंगे। यह कदम उन लोगों की समीक्षाओं को और सटीक बना देगा जो गूगल माइ बिजनेस पर समीक्षा पोस्ट करते हैं। इस टूल के माध्यम से की गई समीक्षा के कारण गूगल पर जब आप किसी व्यापार की खोज करते हैं तो उसके साथ रेटिंग लिखा नजर आता है। इससे पहले पूर्व कर्मचारी उन कंपनियों के बारे में किसी भी तरह की समीक्षा लिखने के लिए स्वतंत्र थे, जहां उन्होंने काम किया था। गूगल का कहना है कि उसने इसे 'हितों का टकराव' माना है, इसलिए नकारात्मक समीक्षा को बंद कर दिया गया है।तकनीकी दिग्गज ने कहा कि पूर्व नियोक्ता के बारे में नकारात्मक समीक्षा पोस्ट करने से कंपनी की छवि को वास्तविक ग्राहकों की नजरों में नुकसान पहुंचता है और इसे हटाना मुश्किल होता है। अब कंपनियां गूगल से उन समीक्षाओं के हटवाने के लिए संपर्क कर सकती हैं, जिसे वे अनुचित समझते हों। इससे उनके व्यवसायों की रेटिंग बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और ग्राहकों को भी निष्पक्ष जानकारी मिलेगी। 

टॅग्स :गूगलबिज़नेसबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा