लाइव न्यूज़ :

Nova Agritech IPO: 37 प्रतिशत के उछाल के साथ बाजार में सूचीबद्ध, नोवा एग्रीटेक की धांसू शुरुआत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2024 11:31 IST

Nova Agritech IPO: नोवा एग्रीटेक के आंरभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के अंतिम दिन गत बृहस्पतिवार को 109.36 गुना अभिदान मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के बिकवाल रहने से घरेलू बाजारों ने बुधवार को मंद शुरुआत की।आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 39-41 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।मूल्य 41 रुपये से करीब 37 प्रतिशत के उछाल के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुए।

Nova Agritech IPO: नोवा एग्रीटेक लिमिटेड के शेयर निर्गम मूल्य 41 रुपये से करीब 37 प्रतिशत के उछाल के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 36.58 प्रतिशत चढ़कर 56 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। बाद में यह 43.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58.79 रुपये पर पहुंच गए। एनएसई पर शेयर ने 34.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55 रुपये पर शुरुआत की। नोवा एग्रीटेक के आंरभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के अंतिम दिन गत बृहस्पतिवार को 109.36 गुना अभिदान मिला था। कृषि उत्पाद विनिर्माता कंपनी के 143.81 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 39-41 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। एशियाई बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के बिकवाल रहने से घरेलू बाजारों ने बुधवार को मंद शुरुआत की।

लेकिन बाद में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की लिवाली से उन्होंने वापसी कर ली। निवेशक इस सप्ताह अंतरिम बजट और अमेरिकी फेडरल के ब्याज दर पर फैसला करने जैसी प्रमुख घोषणाओं से पहले सतर्क हैं। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 243.07 अंक गिरकर 70,896.83 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 73.25 अंक फिसलकर 21,448.85 पर पहुंच गया।

हालांकि, बाद में दोनों सूचकांकों ने वापसी की और सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 146.33 अंक बढ़कर 71,286.23 अंक पर और निफ्टी 58.25 अंक चढ़कर 21,580.35 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में पांच प्रतिशत की गिरावट आई।

टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों को भी नुकसान हुआ। टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेजी आई। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को अधिकतर नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,970.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :शेयर बाजारIPO
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारShare Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,953 अंकों की और निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम