लाइव न्यूज़ :

सचिन-बिन्नी बंसल ही नहीं, फ्लिपकार्ट के सौ कर्मचारी भी वॉलमार्ट के डील से हो जाएंगे करोड़पति

By भारती द्विवेदी | Updated: May 10, 2018 17:55 IST

अमेरिकी कंपनी वालमार्ट का ये अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 मई: 9 मई को अमेरिकी कपंनी वॉलमार्ट ने भारतीय कंपनी फ्लिकार्ट को खरीद लिया। वॉलमार्ट ने 16 अरब में फ्लिपकार्ट का 77 फीसदी शेयर खरीद लिया है। फ्लिपकार्ट के बिकने से उसके सौ कर्माचारी रातों-रात करोड़पति बन गए हैं। इन सौ कर्मचारियों के पास फ्लिपकार्ट का शेयर है, जिसकी वजह से वो करोड़पति बनने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट के कर्मचारियों को शेयर बेचने के लिए 100 फीसदी बायबैक करने का ऑफर दिया गया है।

इन सौ कर्मचारियों के पास मौजूद शेयर की कीमत 13455 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वॉलमार्ट के बायबैक ऑफर के बाद अगर कर्मचारी अपने शेयर बेचते हैं तो वो सारे कर्माचारी करोड़पति हो जाएंगे।

फ्लिपकार्ट पर अमेरिकी कंपनी वालमार्ट का हुआ नियंत्रण, नाराज CPM ने कहा- भारत का रिटेल सेक्टर हो जाएगा तबाह

फ्लिपकार्ट के सह - संस्थापक सचिन बंसल इस सौदे के बाद कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। सचिन ने साल 2007 में बिन्नी बंसल के साथ मिलकर इसकी स्थापना की थी। सचिन और बिन्नी पहले अमेजन डॉट कॉम इन में काम करते थे। उन्होंने किताबें बेचने से कंपनी की शुरुआत की थी।

सचिन ने कंपनी छोड़ने को लेकर अपना दुख सोशल मीडिया फेसबुक पर शेयर किया है। सचिन अपने पोस्ट में लिखते हैं- ' मेरा काम यहां पूरा हो गया और दस साल बाद अब फ्लिपकार्ट की कमान किसी और को सौंपने और यहां से जाने का समय आ गया है। 

सचिन आगे लिखते हैं- 'मैं कुछ लंबी छुट्टी पर जा रहा हूं और कुछ पर्सनल प्रोजेक्ट्स को खत्म करने पर ध्यान दूंगा, जिसके लिए मैं समय नहीं निकाल पाया।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :फ्लिपकार्टसचिन बंसल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!