लाइव न्यूज़ :

आईपीओ लाने की जल्दी नहीं, सही वक्त पर लाएंगे सार्वजनिक निर्गम: फोनेपे सीईओ

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:24 IST

Open in App

भुगतान सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी फोनपे ने कहा है कि उसे अपना आईपीओ लाने की कोई जल्दी नहीं है और कंपनी के लिए ‘‘जब सही वक्त होगा’’ तब वह प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम लायेगी। गौरतलब है कि फोनपे की प्रतिद्वंद्वी पेटीएम सहित कई भारतीय इंटरनेट कंपनियां आने वाले महीनों में आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। फोनपे के सीईओ समीर निगम ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि जहां तक वित्तीय सेवाओं की बात है तो कंपनी ने अभी ‘‘महज शुरुआत’’ की है और वह बीमा जैसे कई क्षेत्रों में संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं।उन्होंने कहा, ‘‘हम आईपीओ लाने के लिए जल्दी में कभी नहीं रहे हैं। मुझे लगता है कि कंपनी एक क्षेत्र में है, जहां पहले ही भारी विनियमन है और हम वित्तीय सेवाओं में गहराई से पैठ बना रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि सही उत्तर यह है कि फोनपे किसी दिन सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी बन जाएगी ... मैं आईपीओ की पक्की तारीख नहीं बता सकता हूं।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी आईपीओ के बारे में तब सोचेगी ‘‘जब यह समझ में आएगा कि इसके लिए कोई एक वजह है।’’ निगम ने कहा, ‘‘बाजार चक्रीय हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अच्छी ठोस कंपनियां हमेशा एक बाजार खोज लेती हैं... क्या मुझे आईपीओ हाथ से चला जाने का डर है, फिलहाल प्रशासनिक पक्ष के अलावा इसकी कोई वजह नहीं। जब भी लोग मुझसे पूछते हैं, मैं हमेशा यही कहता रहूंगा कि जब कोई प्रतियोगी सूचीबद्ध होता है, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।’’ जोमैटो ने जुलाई में दलाल स्ट्रीट पर एक शानदार शुरुआत की थी, जिसके शेयर 76 रुपये के निर्गम मूल्य के लगभग 53 फीसदी बढ़ गए थे और इसका बाजार मूल्यांकन एक लाख करोड़ रुपये के पार हो गया था। हाल ही में कारट्रेड ने भी शेयर बाजार में अपनी शुरुआत की। इस समय कई इंटरनेट आधारित कंपनी अपने आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं, जिनमें नयका, पेटीएम, पॉलिसीबाजार और ड्रूम शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPhonePe, Paytm और Google Pay यूजर्स ध्यान दें, अब UPI पेमेंट के लिए नहीं डालना होगा पिन; इस नए फीचर से कर सकेंगे पेमेंट

कारोबार3 दिन और तीन डील?, इंडीग्रिड ने 2108 करोड़ रुपये रिन्यू सोलर आयन-पारेषण परियोजना को, फोनपे ने जीएसपे आईपी और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ने एमईएल पावर ट्रांसमिशन को खरीदा

कारोबार"हायर फास्ट, फायर फास्ट", ऐसा क्यों बोले 'भारत पे' के मालिक अशनीर ग्रोवर

कारोबारफोनपे ने लंकापे के साथ भागीदारी की, श्रीलंका आने वाले सैलानी कर सकेंगे यूपीआई से भुगतान

कारोबारफ्लिपकार्ट इस कंपनी के साथ मिलकर देनी जा रही UPI सेवा, अब अच्छे ऑफर के लिए बना लें ID

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां