लाइव न्यूज़ :

'LPG के लिए eKYC प्रक्रिया के लिए कोई डेडलाइन नहीं', केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऐसा क्यों कहा, यहां जानें

By आकाश चौरसिया | Updated: July 9, 2024 11:51 IST

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपनी ओर से स्पष्टता तब दी, जब केरला में कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष वी सतीशन ने उनसे आम लोगों को हो रही मुश्किलों के बारे में निवेदन कर समस्या के हल तक पहुंचने के लिए कहा। 

Open in App
ठळक मुद्देकेरला में कांग्रेस नेता के निवेदन पर हरदीप सिंह पुरी ने कही ये बात फिर उन्होंने कहा कि ईकेवाईसी के लिए कोई डेडलाइन नहीं हैकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी सिलेंडर के लिए ईकेवाईसी वैरिफिकेशन प्रक्रिया पर किसी भी समय सीमा के होने की बात से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी भी व्यक्ति को चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि कोई डेडलाइन सरकार ने दी हुई है। उन्होंने इस बात पर तब स्पष्टता अपनी तरफ से दी, जब केरला में कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष वी सतीशन ने उनसे आम लोगों को हो रही मुश्किलों के बारे में निवेदन कर समस्या के हल तक पहुंचने के लिए कहा। 

मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए ट्वीट कर कहा, तेल मार्केटिंग कंपनियां ने ईकेवाईस वैरिफिकेशन प्रक्रिया इसलिए शुरू की, जिससे फर्जी ग्राहकों को सूची से हटाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कर्मिशियल सिलेंडरों में कुछ निश्चित गैस वितरकों द्वारा बुक किए जाते हैं। यह प्रक्रिया 8 महीने से अधिक समय से चल रही है।  

इस प्रक्रिया में एलपीजी डिलीवरी ग्राहक को LPG सिलेंडर वितरित करते समय क्रेडेंशियल्स का सत्यापन करता है। डिलीवरी कर्मी अपने मोबाइल फोन का उपयोग करके एक ऐप के माध्यम से ग्राहक के आधार क्रेडेंशियल्स को कैप्चर करता है। ग्राहक को एक ओटीपी प्राप्त होता है जिसका उपयोग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए किया जाता है। ग्राहक अपनी सुविधानुसार वितरक शोरूम से भी संपर्क कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से ग्राहक ओएमसी ऐप्स भी इंस्टॉल कर सकते हैं और स्वयं ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं।

तेल मार्केटिंग कंपनियों या केंद्र सरकार द्वारा इस प्रक्रिया के लिए कोई समय सीमा नहीं है। ओएमसी द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि एलपीजी वितरकों के शोरूम में ग्राहकों की कोई जुटान के लिए ऐसा नहीं कहा गया है। इसके अलावा, तेल कंपनियां ने इस मामले में ग्राहकों को आश्वस्त करने और यह सुनिश्चित करने के लिए स्पष्टीकरण भी जारी कर रही हैं कि किसी भी वास्तविक उपभोक्ता को कोई कठिनाई या असुविधा न हो।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से केरला में नेता प्रतिपक्ष वी सतीशन ने निवेदन करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया को महिलाओं को ज्यादा कष्ट उठाना पड़ रहा है, क्योंकि अब उन्हीं के नाम सिलेंडर है और उन्हें लाइन में लगकर इस प्रक्रिया के लिए दो-चार होना पड़ रहा है। 

टॅग्स :LPGहरदीप सिंह पुरीHardeep Singh PuriCentral Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?