लाइव न्यूज़ :

फिलहाल पूंजी जुटाने की ’ योजना नहीं : एसबीआई

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली सात मई स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा ने शुक्रवार को कहा कि बैंक की पूंजी जुटाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

उनका कहना है कि अभी आगे की व्यवसायिक आवश्यकता के लिए पिछले वित्त वर्ष के ठीक ठाक लाभ का का इस्तेमाल किया जाएगा।

खारा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इससे पहले हमने टीयर एक और टियर दो बांड जारी कर पूंजी जुटाई थी । पिछले वर्ष की वृद्धि को ध्यान में रखते हुए हमारा पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) अच्छा है। ’

खारा ने कहा वर्तमान में हमारे पास कारोबार के लिए पर्याप्त संसाधन हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बैंक लगातार स्थिति की समीक्षा करता रहेगा और जब हमें पूंजी बढाने की जरुरत लगेगी तब हम बाजार में जायेंगे और पूंजी जुटाएंगे। वर्तमान में इस दिशा में हालांकि कोई योजना नहीं बनाई गई है।’’

खारा ने कहा कि आर्थिक वृद्धि में सहयोग को ध्यान में रखते हुए बैंक ब्याज दरों को लम्बे समय तक कम रखने की कोशिश करेगा। एसबीआई ने पिछले सप्ताह ही आवास ऋण पर ब्याज दर को घटाकर 6.70 प्रतिशत कर दिया है।

उन्होंने कोरोना संक्रमण से प्रभावित बैंक की गैर-निष्पादित संपत्ति के बारे में पूछे जाने पर कर कि लॉकडाउन सम्पूर्ण भारत में नहीं लगाया गया है। अभी इंतजार करना होगा और बैंकिंग क्षेत्र पर कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के प्रभाव की समीक्षा करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम