लाइव न्यूज़ :

अडाणी समूह में किए गए एसबीआई और एलआईसी के निवेश पर निर्मला सीतारमण ने दिया जवाब, कही ये बात

By शिवेंद्र राय | Updated: February 3, 2023 16:01 IST

वित्तमंत्री ने हाल ही में पेश किए गए बजट को लेकर भी बात की। निर्मला सीतारमण ने कहा, "तमाम वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद हम आर्थिक सुधारों को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते थे। पीएम मोदी से लगातार चर्चा होती रही। बजट से पहले सबकी राय ली गई और सभी क्षेत्रों के लोगों से बात की गई।"

Open in App
ठळक मुद्देअडाणी समूह के शेयरों में गिरावट जारी हैएसबीआई और एलआईसी के निवेश पर निर्मला सीतारमण ने दिया जवाबभारतीय बैंकिंग क्षेत्र आरामदायक स्तर पर है - निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से ही दिग्गज उद्योगपति गौतम अडाणी चर्चा में हैं। 25 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप के संबंध में एक रिपोर्ट जारी करते हुए अडाणी समूह के कारोबार में कई तरह के फर्जीवाड़े का दावा किया था। इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होते ही अडाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखी गई और देखते ही देखते दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति से गौतम अडाणी लुढ़कर सीधे 18वें नंबर पर पहुंच गए।

भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एलआईसी ने भी अडाणी समूह में निवेश किया हुआ है। अडाणी समूह की कंपनियों की मौजूदा हालत को देखते हुए ये सवाल उठ रहा है कि जनता के जिन पैसों का एसबीआई और एलआईसी ने अडाणी समूह में निवेश किया है, क्या वह सुरक्षित है?

लगातार उठ रहे इन सवालों का अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया है। समाचार चैनल न्यूज 18 इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में निर्मला सीतारमण ने कहा,  "एसबीआई और एलआईसी दोनों ने विस्तृत बयान जारी किए है। उन्होंने कहा है कि वे अपने निवेश के मुकाबले मुनाफे में हैं, जो मेरी समझ से सीमा के भीतर है। भारतीय बैंकिंग क्षेत्र कम एनपीए के साथ आज के समय में एक आरामदायक स्तर पर है।"

साक्षात्कार के दौरान वित्तमंत्री ने हाल ही में पेश किए गए बजट को लेकर भी बात की। निर्मला सीतारमण ने कहा, "तमाम वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद हम आर्थिक सुधारों को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते थे। पीएम मोदी से लगातार चर्चा होती रही। बजट से पहले सबकी राय ली गई और सभी क्षेत्रों के लोगों से बात की गई।"

बता दें कि बीते 1 फरवकी को निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया था। बजट में आम आदमी और मध्यम वर्ग बड़ी राहत देते हुए नई कर व्यवस्था के तहत 7 लाख तक की सालाना आय को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इसके अलावा कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि किसानों को सरकार अब ज्‍यादा कर्ज देगी और कृषि क्षेत्र के लिए कर्ज के लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।

टॅग्स :Adani Enterprisesनिर्मला सीतारमणआम बजट 2023-24Union Budget 2023-24एलआईसीLIC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी