लाइव न्यूज़ :

नए साल से पहले एचडीएफसी ने दिया झटका, आवासीय ऋण की न्यूनतम दर बढ़कर 8.65 प्रतिशत, नई दरें 20 दिसंबर से लागू, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2022 11:37 IST

मई से अब तक एचडीएफसी अपनी ऋण दरों में 2.25 प्रतिशत की वृद्धि कर चुका है। एचडीएफसी ने कहा कि 8.65 प्रतिशत की नई दर सिर्फ उन ग्राहकों के लिए ही होगी जिनका ‘क्रेडिट स्कोर’ 800 या उससे अधिक होगा।

Open in App
ठळक मुद्देनई दरें 20 दिसंबर से लागू होंगी। कंपनी के मुताबिक, यह उद्योग में न्यूनतम दर है।खुदरा प्रधान ऋण दर को 0.35 प्रतिशत बढ़ाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया गया है।

मुंबईः आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी ने अपनी खुदरा प्रधान ऋण दर में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इससे आवासीय ऋण की न्यूनतम दर बढ़कर 8.65 प्रतिशत हो गई है। नई दरें मंगलवार से लागू होंगी। एचडीएफसी ने सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि खुदरा प्रधान ऋण दर को 0.35 प्रतिशत बढ़ाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया गया है।

 

 

नई दरें 20 दिसंबर से लागू होंगी। मई से अब तक एचडीएफसी अपनी ऋण दरों में 2.25 प्रतिशत की वृद्धि कर चुका है। एचडीएफसी ने कहा कि 8.65 प्रतिशत की नई दर सिर्फ उन ग्राहकों के लिए ही होगी जिनका ‘क्रेडिट स्कोर’ 800 या उससे अधिक होगा। कंपनी के मुताबिक, यह उद्योग में न्यूनतम दर है।

रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत बीएससी पर 2.66 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने साइबर सुरक्षा रूपरेखा पर निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत बीएससी के भारतीय परिचालन पर 2.66 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने कहा कि बैंक अपने डेटाबेस में असामान्य और अनधिकृत, आंतरिक या बाहरी गतिविधियों का पता लगाने के लिए प्रणाली को लागू करने में विफल रहा है।

बयान के अनुसार, यह बैंक की सुरक्षा की के मामले में तत्काल आधार पर सुरक्षा परिचालन केंद्र का क्रियान्वयन करने में भी विफल रहा है। इस बारे में केंद्रीय बैंक द्वारा बहरीन एंड कुवैत बीएससी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। आरबीआई ने कहा कि जुर्माना नियामकीय अनुपालन में खामियों के लिए लगाया गया है। यह बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर सवाल नहीं उठाता है।  

टॅग्स :HDFC Bankभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)RBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम