लाइव न्यूज़ :

‘किसान का मतलब गरीब होना’ की धारणा से छुटकारा पाने की जरुरत: केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘किसान का मतलब गरीब होना’ की धारणा से छुटकारा पाने की आवश्यकता है क्योंकि इस तरह की ‘गलतफहमी’ युवाओं को कृषि को पेशे के रूप में अपनाने से हतोत्साहित कर रही है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘रूरल वॉयस’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, कृषि राज्य मंत्री ने युवाओं की खेती की गतिविधियों में रुचि नहीं लेने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस स्थिति के लिए अन्य बातों के अलावा किताबों और मीडिया में बनी ‘किसान गरीब है’ की गलत धारणा को जिम्मेदार बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘किसान का मतलब गरीब होना है, इस धारणा से छुटकारा पाने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि जब भी गांवों या अन्य जगहों पर किसानों पर चर्चा होती है, तो आम धारणा है कि 'किसान गरीब होना चाहिए'।

यहां तक ​​कि किसानों पर किसी भी कहानी (साहित्यिक कार्य) में, यह हमेशा 'इस गांव में रहने वाले एक गरीब किसान' से शुरू होता है, उन्होंने कहा कि 'गरीब' शब्द हमेशा किसानों से जुड़ा होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘नतीजतन, सभी ने सोचना शुरू कर दिया है कि किसान गरीब होंगे। जब भी मैं किसी पत्रिका में किसी किसान की तस्वीर देखता हूं, तो एक किसान को फटे कपड़ों के साथ एक सूखी जमीन में बैठे आकाश की ओर देखते हुए दिखाया जाता है।’’

उन्होंने कहा कि एक किसान के इस तरह के वर्णन ने उन युवाओं के मन में ‘गलतफहमी’ पैदा कर दी है जो खेती को एक पेशे के रूप में नहीं अपनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि युवा सोचते हैं कि अगर वे कृषि में आ गए तो उनकी स्थिति वैसी ही होगी जैसी किताबों और मीडिया में किसानों को लेकर वर्णित है।

कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कदमों का जिक्र करते हुए, मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को हकीकत रूप देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बेहतर आय प्राप्त करने के लिए फसल विविधीकरण और उच्च मूल्य देने वाली फसलों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम